फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई पंखुड़ी पाठक की मेहंदी और हल्दी की पहली तस्वीरें, देखें कैसी लग रही है होने वाली दुल्हन

Sat, 30 Nov 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
pankhuri pathak - फोटो : पंखुड़ी के सोशल मीडिया अकाउंट से
कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व सपा नेता पंखुड़ी पाठक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पंखुड़ी और अनिल दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच पंखुड़ी ने शुक्रवार देर रात ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी और हल्दी के रस्म की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है। आगे देखिए हल्दी और मेहंदी में कैसी लग रही थीं पंखुड़ी-
विज्ञापन

2 of 7
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Social Media
पंखुड़ी ने एक शायरी के साथ ट्विटर पर अपनी मेहंदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- 'सत्य वह सूरज है जिसे फरेब के बादल ढक सकते हैं, लेकिन बुझा नहीं सकते।'
 

 
विज्ञापन

3 of 7
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Amar Ujala
अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में एक दिसंबर को एक दूसरे के साथ सातों जन्म की कसमें खाएंगे। दोनों का यह प्रेम विवाह परिवार की रजामंदी के साथ हो रहा है। दोनों परिवारों में इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 

4 of 7
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Social Media
इसी बीच पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की, जिनमें उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Social Media
इसके अलावा उन्होंने और भी कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह परिवारवालों के साथ पूजा-पाठ कर अन्य रस्में पूरी कर रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मेहंदी दिखातीं पंखुड़ी पाठक - फोटो : Social Media
शादी की तैयारियों में व्यस्त पंखुड़ी ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें साझा की, जिसमें उनके हाथों पर लगी हिना साफ नजर आ रही है। महीन डिजायन में लगी मेहंदी पंखुड़ी के हाथों पर खूब जम रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Amar Ujala
रविवार को अनिल यादव की दुल्हन बनने जा रहीं पंखुड़ी पाठक ने मेहंदी के लिए सी ग्रीन रंग का गाउन पहना हुआ था, जिसके साथ सिर पर सजे ताज में वह किसी राजकुमारी जैसी लग रही थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें