Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में कड़ी कार्रवाई होगी। कहां और कैसे, यह भारत तय करेगा। सिर्फ दहशतगर्द ही नहीं, पर्दे के पीछे छिपे साजिशकर्ता भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर होंगे।
अब कड़ी कार्रवाई न होने का तो सवाल ही नहीं उठता है। सवाल यह है कि कब, कहां और कैसे। पूर्व में उरी और पुलवामा आतंकी हमले के बाद किए सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक से खींची गई लकीर सरकार के लिए खुद चुनौती बन गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश यात्रा बीच में छोड़कर लौटना, गृहमंत्री अमित शाह का तुरंत पहलगाम पहुंचना और बुधवार को दिल्ली में दिनभर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और सेना के तीनों प्रमुखों की बैठकों और सुरक्षा संबंधी कैबिनेट (सीसीएस) की बैठक से सरकार की मंशा साफ कर दी है।
विज्ञापन
2 of 10
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : संवाद
सऊदी अरब, अमेरिका, इस्राइल जैसे देशों के संपर्क में है सरकार
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सरकार सऊदी अरब, अमेरिका, इस्राइल, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान जैसे देशों के साथ संपर्क में है। इस बार आतंकियों का कायराना हमला सुरक्षा बल पर नहीं बल्कि निर्दोष नागरिकों पर हुआ है।
दुनिया के लगभग सभी देशों ने इसकी निंदा करते हुए भारत के साथ खड़े रहने का ऐलान किया है।
खास बात है कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने चोर की दाढ़ी में तिनका की तर्ज पर खुद ही इस हमले में अपनी किसी भागीदारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
3 of 10
सीसीएस की बैठक
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री मोदी आज कर सकते हैं कोई बड़ा एलान
देशवासी भी भारी गुस्से में हैं और आतंक के पीछे जिम्मेदार ताकतों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सेना और एनएसए स्तर पर किसी बड़े कार्रवाई को अंजाम देने की योजना पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को बिहार के मधुबनी में पूर्व आयोजित कार्यक्रम में कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं।
4 of 10
पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी
- फोटो : एजेंसियों ने जारी किया
तीन हमलावर दरिंदों का स्केच जारी
पहलगाम में जिन तीन आतंकियों ने भयावह हमले को अंजाम दिया था, उनके स्केच सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को जारी किए। 26 पर्यटकों की जान लेने वाले ये तीनों दरिंदे पाकिस्तानी हैं और उनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। इनके कोड नाम मूसा, यूनुस व आसिफ थे और वे पहले से पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : पीटीआई
सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले के प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से ये स्केच तैयार कराए हैं। काले और सफेद रंग में तैयार पेंसिल स्केच से तीनों के युवा होने का आभास मिलता है। तीनों ने दाढ़ी भी रखी है। तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइवा के सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं। इसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
6 of 10
हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
एनआईए की टीम ने बुधवार को पहलगाम का किया दौरा
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम बुधवार को पहलगाम पहुंची और जम्मू-कश्मीर में पिछले 20 वर्षों में सबसे घातक आतंकी हमले की जांच के लिए घटनास्थल वायसरन घाटी का दौरा किया। डीआईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम अभी जांच में स्थानीय पुलिस की मदद कर रही है क्योंकि आधिकारिक रूप से अभी एनआईए को जांच नहीं सौंपी गई है। हमले की जगह से फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, जिससे नरसंहार के लिए जिम्मेदार दरिंदों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 10
Pahalgam terror attack
- फोटो : पीटीआई
पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
8 of 10
हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।
9 of 10
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार देगी हर मृतक के परिवार को 10 लाख
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य सरकार गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह की अनुग्रह राशि देगी।
सैलानी सदमे में, स्थानीय लोग जीविका छिनने की आशंका से बेचैन
पहलगाम की घटना के खिलाफ जम्मू से श्रीनगर तक और अनंतनाग से पुलवामा, पांपोर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ तक एक जैसा माहौल नजर आ रहा है। सैलानी सदमे में हैं तो स्थानीय लोग अपनी जीविका छिनने की आशंका में बेचैन नजर आ रहे हैं। लेकिन, सबकी चाह एक ही है कि इस बार हिसाब कुछ ऐसा होना चाहिए आगे पाकिस्तान व आतंकी कभी ऐसा दुस्साहस न कर पाएं।