दिल्ली के दयालपुर के शक्ति एंक्लेव में इमारत हादसे में जिंदा बचे चांद ने रोते हुए बताया कि आखिरी समय में उसकी पत्नी बस यही कहे जा रही थी कि तुम मेरी फिक्र मत करो बस बच्चों को बचा लो। चांद को अब यह चिंता सता रही है कि उसके बच्चों को कौन देखेगा।
दिल्ली के दयालपुर के शक्ति एंक्लेव में इमारत हादसे में बचा चांद मोहम्मद उस मंजर को याद कर कांप उठता है। हादसे के बाद उसे इस बात का मलाल है कि वह अपनी पत्नी चांदनी (23) को नहीं बचा पाया। उसके मासूम बच्चों को तो यह भी पता नहीं है कि उनकी अम्मी अब इस दुनिया में नहीं हैं। बार-बार बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं।
अब चांद अपनी अम्मी जीनत की सेहत के लिए दुआ कर रहा है। हादसे के करीब साढ़े आठ घंटे बाद हाजी तहसीन की पत्नी जीनत (58) को मलबे से जिंदा निकाल लिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
Delhi building collapse
- फोटो : अमर उजाला
उनको मलबे से निकालने में एनडीआरएफ के दो कुत्तों विक्टर और रैंबो ने मदद की थी। फिलहाल जीनत का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। चांद ने बताया कि हादसे के करीब आधे घंटे तक वह दोनों बच्चों के साथ मलबे में फंसा रहा। वहां हिलने का भी मौका नहीं था। उसके बच्चे रोए जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
Delhi building collapse
- फोटो : अमर उजाला
चांद ने बच्चों को कसकर अपनी गोद में पकड़ा था
चांद ने अपने दोनों बच्चों शान (4) और सानिया (2) को कसकर अपनी गोद में पकड़ा हुआ था। मलबे से जब उनको निकाला गया तो उनको मामूली खरोंच थीं जबकि पत्नी की मौत हो गई थी। चांद ने बताया कि हादसे से पहले वह सो रहे थे। अचानक इमारत हिलने लगी। वह दूसरी मंजिल पर थे। चांदनी की आंख खुल गई। उसने चिल्लाते हुए चांद को उठाया और बच्चों को बचाने की गुहार लगाई।
4 of 7
Delhi Building Collapsed
- फोटो : अमर उजाला
'तुम मेरी फिक्र मत करो बस बच्चों को बचा लो'
इस दौरान इमारत आगे की ओर झुकी। चांद ने दोनों बच्चों को गोद में उठा लिया। उसे लगा कि वह अब बाहर नहीं निकल सकता। वह डरकर एक कोने में बैठ गया और इमारत जमींदोज हो गई। रोते हुए चांद ने बताया कि आखिरी समय में उसकी पत्नी बस यही कहे जा रही थी कि तुम मेरी फिक्र मत करो बस बच्चों को बचा लो। चांद को अब यह चिंता सता रही है कि उसके बच्चों को कौन देखेगा।
विज्ञापन
5 of 7
उपराज्यपाल वीके सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल ने इमारत ढहने की जांच के दिए आदेश
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दयालपुर में चार मंजिला इमारत ढहने की घटना की व्यापक मजिस्ट्रेट जांच के आदेश को मंजूरी दी। शुक्रवार देर रात दयालपुर के डी-26, गली 1 में चार मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
6 of 7
Delhi building collapse
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट को इस जांच का संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 15 दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। घटना के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है। विभाग के अधिकारी इमारत के ढहने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रारंभिक आकलन में यह अनधिकृत निर्माण पाया गया। दिल्ली नगर निगम को इस घटना के लिए जिम्मेदार माना गया है। फील्ड-स्तर के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जांच में इमारत ढहने की परिस्थितियों की गहराई से जांच की जाएगी। सभी प्रासंगिक तथ्यों की जांच के साथ छोटी से छोटी चूक की पहचान की जा रही है। जांच में इमारत के निर्माण और निगरानी में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं को भी जवाबदेह बनाया जाएगा।