फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत : शांतिपूर्ण ढंग से फिल्म दिखाने के लिए उठाया जा रहा ये कदम

Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PADMAVATI
पद्मावत फिल्म को दिल्ली के सिनेमा घरों में शांतिपूर्ण ढंग से दिखाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। विभिन्न संगठनों की ओर से फिल्म दिखाने पर सिनेमा घरों में तोड़फोड़ की धमकी के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 6
padmavati
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि फिल्म दिखाने का विरोध करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
पद्मावती - फोटो : ani
दिल्ली के सभी जिला पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और उन्हें पड़ोसी राज्यों की पुलिस के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 of 6
padmavati
पाठक ने बताया कि फिल्म की रिलीज को ध्यान में रखते हुए सभी जिला की पुलिस सिनेमा घरों केे संपर्क में है। साथ ही हंगामे की स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है। दूसरे राज्यों से हंगामा करने की योजना बना रहे समूहों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
padmavati
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच उन असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए कहा गया है जो सिनेमा घरों पर पहुंचकर हंगामा करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
padmavati
​उच्चतम न्यायालय ने पद्मावत फिल्म को 25 जनवरी को पूरे भारत में रिलीज करने की इजाजत दे दी है। उसके बाद राजस्थान व गुजरात सरकार ने फिल्म की रिलीज पर लगे प्रतिबंध की अधिसूचना पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें