फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में हवा थोड़ी सुधरी, पर अब भी बेहद खराब श्रेणी में, ये रहे देश में 5 सबसे प्रदूषित शहर

Tue, 27 Oct 2020 12:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण: - फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को अनुमान के मुताबिक हवा में थोड़ा सुधार हुई, लेकिन अधिकतर शहरों में बेहद खराब श्रेणी में ही रही। हालांकि गुरुग्राम की हवा में सबसे बेहतर सुधार दर्ज किया गया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 258 दर्ज किया जो, रविवार को 317 था। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बीते 24 घंटों के मुकाबले 4 अंक बढ़कर 353 पहुंच गया, वहीं फरीदाबाद में 27 अंकों की सुधार के साथ 323 रिकॉर्ड किया गया। सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को हवा की चाल में मामूली सुधार होगा, लेकिन अगले दो दिनों तक गुणवत्ता बेहद खराब स्तर में ही बनी रहेगी। मौसमी दशाओं सुधार होता है तो हवा बेहतर हो सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरधाम मंदिर प्रदूषण के कारण धूंधला दिखाई दिया - फोटो : amar ujala
सीपीसीबी के सोमवार को हवा की चाल में सुधार होने से प्रदूषण छंट सकता है, लेकिन सुबह की नमी और शांत पड़ी हवाओं से प्रदूषक दिल्ली के वातावरण से बाहर नहीं निकल सके। हालांकि, दिन में हवा की चाल में सुधार आया, लेकिन उससे गुणवत्ता पर खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
वाहनों से उत्पन्न प्रदूषण - फोटो : amar ujala
24 घंटे में पराली के धुएं का हिस्सा घटा
सफर का पराली मॉडल बताता है कि रविवार को पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी इलाकों में पराली जलाने के 1,275 मामले दर्ज हुए, लेकिन ऊपरी स्तर पर चलने वाली हवाओं के कमजोर होने से पराली के धुएं के हिस्से में गिरावट आई है। शनिवार को 19 फीसदी की तुलना में सोमवार को यह 16 फीसदी हो गया।

4 of 5
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala
एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहर
शहर              26 अक्तूबर       25 अक्तूबर
ग्रेटर नोएडा          384             392
नोएडा                 376             362
गाजियाबाद           365            379
दिल्ली                  353            349
फरीदाबाद            323            350
गुरुग्राम                 258           317
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala
देश में 5 सबसे प्रदूषित शहर

शहर            वायु गुणवत्ता सूचकांक

कलबुर्गी           500
मुरादाबाद        387
ग्रेटर नोएडा      384
बुलंदशहर        379
नोएडा             376
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें