गोभी
- फोटो : amar ujala
फूल गोभी ने भी लगाया सैकड़ा
मौसमी सब्जियों का भाव भी इनदिनों बढ़ा हुआ है। खुदरा बाजार में फूल गोभी 100 रुपया प्रतिकिलो बिक रहा है तो हरी सब्जियों में शामिल घिया, तोरी, परवल भी 50 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। आश्चर्य यह भी है कि जितने भाव इन हरी सब्जियों के है ठीक इसी भाव में यानी मूली भी 50 रुपया प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं भिंडी 60 रुपये प्रतिकिलो तो बैंगन 60 रुपया प्रतिकिलो मिल रहा है।
खुदरा सब्जी बिक्रेता बंशी: हर साल नवरात्र के दिनों में फलों की कीमत तो बढ़ती है, लेकिन पहली बार सब्जियों की कीमत में भी इजाफा हुआ है। इस दौरान गोभी, मटर का भाव जरूर बढ़ता है, लेकिन आजादपुर मंडी में हरी सब्जियां ही नहीं प्याज और आलू का भाव भी बढ़ा हुआ है।