फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बारिश से मिली राहत, सप्ताह के अंत तक पारा पहुंच सकता है 40 डिग्री

Wed, 19 Jun 2019 08:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोग घरों से निकले बाहर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है। सोमवार देर रात की बारिश से मंगलवार का दिन सुकून  से बीता। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों से निकले और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो-तीन दिनों में भी हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 4
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, राजपथ पर छाए बादलों का नजारा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार आधी रात के बाद भी विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। मंगलवार सुबह भी बारिश हुई। इस कारण  अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 20.6 डिग्री दर्ज हुआ। 2013 के बाद 18 जून को अधिकतम तापमान इतना नहीं गिरा।
विज्ञापन

3 of 4
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोग घरों से निकले बाहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश रिज इलाके में 26.8 मिमी हुई। विभाग का मानना है कि जून में सामान्य से 53 फीसदी कम बारिश  हुई है।  20 जून तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 20 जून से 22 जून तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है। जबकि 23 व 24 जून को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर इलाके में पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। इसे प्री मानसून की बारिश इसलिए नहीं कह सकते क्योंकि अभी हवाएं दक्षिण-पश्चिम से आ रही हैं। प्री-मानसून के लिए हवाएं पूरब से आती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोग घरों से निकले बाहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को यानि आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं और कुछ हिस्सों में बूंदा बांदी की भी संभावना है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में चक्रवात वायु के प्रभाव खत्म हो रहे हैं। लेकिन एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह की शुरुआत में बारिश का एक और जादू कर सकता है।

पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने व बिजली कड़कने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 35.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान:  20.6 डिग्री सेल्सियस
19 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 22 मिनट
20 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 24 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें