नोटबंदी लागू हुए चार महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन आज भी देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई के बाहर पुराने नोट बदलवाने के लिए जिस तरह की कतारें लग रही हैं वो बहुत चौंकाने वाली हैं। हालांकि अब सिर्फ एनआरआई ही अपने नोट बदलवा सकते हैं लेकिन कई वजहों से अन्य लोगों के पास से भी पुराने नोट निकले जिन्हें जमा कराने के लिए उनकी भीड़ भी आरबीआई के बाहर लग रही है। (सभी फोटोः विवेक निगम/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 5
nri at rbi
गौरतलब है कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री द्वारा हुई नोटबंदी के बाद से 500 और 1000 के पुराने नोट चलन से बाहर हो गए थे और उनकी जगह 500 और 2000 के नए नोट ने ले ली।
विज्ञापन
3 of 5
nri at rbi
जब नोटबंदी लागू हुई थी उसी दिन घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने बताया था कि पुराने नोट बैंक में 31 दिसंबर तक बदलवाए जा सकते हैं और उसके बाद आरबीआई में बदले जाएंगे।
4 of 5
nri at rbi
लेकिन उसके बाद सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया और कहा कि 31 दिसंबर के बाद केवल एनआरआई ही आरबीआई में नोट बदलवा सकते हैं।
नोटबंदी के चार महीने से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी आजतक आरबीआई में पैसा जमा करने वालों की ऐसी लाइन लग रही है कि बैंक भी हैरान है। यहां खड़े लोगों में अकसर झगड़े भी देखने को मिलते हैं।