दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पीसीआर वैन शुक्रवार को सड़कों पर उतार दी। दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय से पांच पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
2 of 7
महिला पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही पूरी दिल्ली में महिला पीसीआर वैन तैनात की जाएंगी। फिलहाल पीसीआर वैन को पांच जगहों पर तैनात किया गया है। पीसीआर वैन में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
3 of 7
महिला पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) संजय बेनीवाल ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं। इस कारण इन्हें विशेष रूप से सड़कों पर उतारी गई पीसीआर में तैनात किया गया है।
4 of 7
महिला पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
पीसीआर में ड्राइवर, गनमैन, से लेकर इंचार्ज सभी महिला पुलिसकर्मी होंगी। वैन में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग के साथ महिला से बातचीत करने का तरीका और आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
महिला पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
शुरू में चार महिला एएसआई, छह महिला हवलदार और दस महिला सिपाहियों को पीसीआर में तैनात किया गया है। यह पीसीआर तभी कॉल पर जाएंगी तब पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करने वाली महिला होगी।
विज्ञापन
6 of 7
महिला पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
पांच पीसीआर को शुरू में विज्ञान भवन, खान मार्केट मेट्रो स्टेशन, जीसस एंड मैरी कॉलेज, केजी मार्ग पर अमेरिकन सेंटर और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर तैनात किया जाएगा।