दिल्ली में अब पहले से समय लेकर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की सुविधा मिलेगी। कार्यालय जाकर काउंटर के चक्कर नहीं लगाने होंगे और ना ही वहां भीड़ मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
ऑनलाइन
दिल्ली परिवहन विभाग अपने सभी 13 एमएलओ ऑफिस में जल्द ही ऑनलाइन आवेदन, अप्वाइंटमेंट के साथ कैशलेस पेमेंट व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में जुट गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर दो एमएलओ कार्यालय में यह सुविधा लागू है।
विज्ञापन
3 of 6
Online Banking
दिल्ली को दो जनकपुरी और वसंत विहार में ऑनलाइन आवेदन के साथ 100 फीसदी कैशलेस पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके समय लेना पड़ता है।
4 of 6
ऑनलाइन
आवेदक चाहे तो ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है या फिर कार्यालय आने पर वह प्वाइंट ऑफ सेल (स्वाइप मशीन) के जरिये डेबिट या क्रेडिट कॉर्ड से भी पेमेंट कर सकता है। परिवहन अधिकारियों की माने तो दो माह से ज्यादा समय से चल रहा यह प्रयोग अभी तक सफल रहा है। दोनों कार्यालयों में भीड़ के साथ वेंटिग टाइम भी कम हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
rail tel broadband
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग के मुताबिक सभी कार्यालयों में यह सुविधा शुरू करने से पहले इंटरनेट स्पीड को बेहतर बनाने पर काम चल रहा है। ब्रॉड बैंड सेवा देने वाली रेलटेल कंपनी से करार हुआ है। यह ऑप्टिकल फाइबर के जरिये इंटरनेट की सेवाएं देगी, जिससे स्पीड बढ़ेगी।
आईपी स्टेट एमएलओ कार्यालय और सिविल लाइन स्थित परिवहन मुख्यालय में रेलटेल की सेवाएं पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेवाएं ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सभी 13 एमएलओ ऑफिस में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा के साथ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।