फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने गुजरात दंगों की फोटो को ट्विटर पर बताया बंगाल की हिंसा, हुईं ट्रोल

विज्ञापन
1 of 6
नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीड‌िया
दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा इन दिनों अपने एक पोस्ट की वजह से ट्विटर में ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने बंगाल में जारी हिंसा के खिलाफ खड़े होने के लिए लोगों से अपील करते हुए एक ऐसी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है जो बंगाल की ना होकर 2002 में हुए गुजरात दंगों की है।
विज्ञापन

2 of 6
nupur sharma tweet - फोटो : सोशल मीड‌िया
उन्होंने ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'कुछ बोलिए पहले ही बहुत देर हो चुकी है!' इस ट्वीट में उन्होंने बंगाल के बाशीरहाट में हो रही हिंसा के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की थी। यह ट्वीट उन्होंने 8 जुलाई को की थी। Speak-up because it is already too late! Join in at 5 PM today at Jantar Mantar #SaveBengal #SaveHindus pic.twitter.com/QU5ZT1HkUt — Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) July 8, 2017
विज्ञापन

3 of 6
nupur sharma - फोटो : सोशल मीड‌िया
हालांकि ट्विटर यूजर्स ने उन्हें बताया कि ये तस्वीर 2002 के गुजरात दंगों की है लेकिन नुपुर शर्मा ने इन कमेंट्स को दरकिनार करते हुए कहा कि यह तस्वीरें बंगाल की सच्चाई बताती हैं चाहे वो किसी भी जगह की हों।

4 of 6
nupur sharma - फोटो : सोशल मीड‌िया
उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें सेव बंगाल के संचालकों से एक फ्लायर मिला था जिसे उन्होंने ट्वीट कर दिया। इसकी वजह से दिल्ली के लोग जागे हैं ‌जो अब तक बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर चुप थे। Instead of exposing Bengal.. You exposed yourself too.. Real picture of #BJP leader.. Instead of spreading more violence.. March dor #Peace pic.twitter.com/XVeQx9u9Ka — Anzal Khan (@BeingAnzalKhan) July 8, 2017
विज्ञापन

5 of 6
nupur sharma - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस ट्वीट को करने की देर नहीं थी कि गलत तस्वीर पोस्ट करने को लेकर वो ट्रोल होनी शुरु हो गईं। इसके बाद 9 जुलाई की सुबह को उन्होंने एक और ‌ट्वीट किया और लिखा, 'चूंकि ट्रोल्स की वजह से पूरी रात जागते हुए बीती, अब बशीरहाट हिंसा की ऐसी तस्वीर शेयर कर रही हूं जो मीडिया द्वारा कवर की गई है। उम्मीद है कि वो लोग इसे भी पश्चिम बंगाल पुलिस को रिपोर्ट करेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने बशीरहाट हिंसा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की जिसे उन्होंने पिन टॉप किया हुआ है। Since trolls spent a sleepless night covering-up Basirhat violence, sharing media pics of the riots. Hope they report this to @WBPolice too pic.twitter.com/CFW5P4xqB4 — Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) July 9, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nupur sharma - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसके साथ ही एक ट्विटर यूजर ने उनके ट्वीट पर ये तक लिख दिया अब बीजेपी के ‌ट्विटर हैंडल पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वहीं दूसरी यूजर ‌ने लिखा, मैं वेस्ट बंगाल पुलिस से निवेदन करती हूं कि वो मेरे ट्वीट को शिकायत मान नुपुर शर्मा के झूठे और भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत एक्शन लेकर उन्हें गिरफ्तार करें। Are these scenes from another Bhojpuri film? Can't trust any BJP handle these days. Films, old riots all is being passed off as Bengal — Sanjukta Basu (@sanjukta) July 9, 2017
Requesting @WBPolice to take my tweet as a Complaint against @NupurSharmaBJP for her fake and provocative posts and Arrest her immediately — Indrani Mishra, (@indraniiyc) July 9, 2017
Dear Nupur, go to Google, type Gujarat Riots & see images. Here's the link for you: https://t.co/DmcPEl9Vm3 #NupurLies — Trinamool Congress (@abarTMC) July 9, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें