फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने फिर की वही गलती जिसके लिए मांगी थी माफी, मिल गया नोटिस

Wed, 24 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
karan johar
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बॉलीवुड की मशहूर शख्सियत फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
व‌िभाग के राज्य तंबाकू नियंत्रण शाखा ने एक टीवी सीरियल में गुटखा का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए 10 दिन के भीतर इस पर जबाव मांगा है।
विज्ञापन

3 of 6
karan johar
बता दें कि विभाग इससे पहले भी करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन को हाल ही में आई एक फिल्म इत्तेफाक के पोस्टर को लेकर नोटिस दे चुका है। जिसके बाद लिखित में गलती स्वीकारते हुए देश भर के सिनेमाघरों से फिल्म के पोस्टर हटा लिए गए थे।

4 of 6
करण जौहर
अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि कुछ ही दिन पहले टीवी पर एक रियलटी शो शुरू हुआ है। जिसमें करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन एक गुटखा कंपनी का विज्ञापन करने में जुटी है।
विज्ञापन

5 of 6
करन जौहर
यह कंपनी गुटखा और पान मसाला बनाती है। दिल्ली के कई बस स्टॉप पर इस कंपनी के पान मसाले के विज्ञापन लगे हुए हैं। डॉ. अरोड़ा का कहना है कि जब से देश में तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 पर सख्ती बरती गई है तब से कंपनियों ने पान मसाले की आड़ में गुटखा बेचने और उसका प्रचार करने का गोरखधंधा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर
यही वजह है कि मंगलवार को रियलटी शो पर संज्ञान लेते हुए धर्मा प्रोडक्शन, रियलटी शो में जज बने करण जौहर, रोहित शेट्टी और कंपनी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें