फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : दिल्ली-एनसीआर में वर्षा ने बढ़ाई ठंड, पढ़ें आने वाले 2 दिनों की वेदर रिपोर्ट

Wed, 24 Jan 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
rain in delhi - फोटो : himanshu soni
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण 25 के पार चल रहे पारे के तेवर ढीले हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
rain in delhi - फोटो : himanshu soni
बारिश व तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया। इस कारण दिल्ली में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ऐसे ही ठंड बनी रहेगी और कोहरे की भी वापसी होगी।
विज्ञापन

3 of 8
द‌िल्ली में बार‌िश
मंगलवार को आसमान में सुबह से घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही। कुछ देर बाद हल्की बारिश होने लगी। सुबह से दोपहर 2 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

4 of 8
rain in delhi - फोटो : अमर उजाला
इस कारण दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.9 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
द‌िल्ली में बार‌िश - फोटो : ani
 मंगलवार को तापमान में गिरावट होने से दिन की सर्दी बढ़ गई। मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
rain in delhi - फोटो : ani
नरेला में तापमान 14.7, नजफगढ़ में तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर, सबसे ज्यादा 8 मिमी बारिश जाफरपुर व नरेला में दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

7 of 8
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में ऐसा ही तापमान बने रहने की संभावना है। बुधवार को भी आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : विवेक निगम
जबकि 25 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में 24 व 25 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना जताई है। वहीं 26 जनवरी व 27 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें