फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में नोट फेंक कर भागा कार सवार, उठाने के लिए दौड़ पड़े लोग

Wed, 07 Dec 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोहननगर भोपुरा रोड पर राजेंद्र नगर के पास नाले में कार सवार द्वारा १०० के नोट फेंके जाने के बाद सोमवार शाम को भगदड़ मच गई। लोग नाले से नोट निकालने दौड़े। हालांकि ज्यादातर लोगों को फटे हुए नोट मिले। मौके पर पहंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और जांच शुरू की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर के पास भोपुरा रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक कार सवार युवक सड़क किनारे रुका और शीशा खोलकर नोट नाले में डालने लगा। कुछ युवकों ने नोट फेंकते देखा तो उसकी ओर दौड़ लगा दी। युवकों ने नाले से नोट निकाले। मगर ज्यादातर नोट फटे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
युवक कार लेकर दिल्ली की ओर चला गया। नोट नाले में पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वहां भीड़ जमा हो गई। राहगीर बाइक और कार से उतरकर नाले से नोट निकालने लगे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर जाम के हालात बनने लगे। इस दौरान राहगीर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। पुलिस ने कुछ फटे हुए नोट जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि ज्यादातर नोट फटे हैं। जांच की जा रही है कि कौन नोट फेंककर गया है। जल्द ही आरोपी को ढूंढकर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें