साधु-संतों की वेशभूषा की आड़ में आजकल क्या नहीं हो रहा है। आए दिन देश के किसी कोने से कोई 'बाबा' यौन शोषण, दुष्कर्म और उत्पीड़न के आरोप में पकड़े जाते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आरोपों का है।
स्वामी चिन्मयानंद अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। पिछले दिनों शाहजहांपुर के एसएस लॉ कालेज की एक छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर उनपर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद से वो छात्रा गायब है।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन मामले को लेकर पूछताछ करने में कतरा रही है। चिन्मयानंद के खिलाफ यह इस तरह का पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले बी उनपर ऐसे आरोप लग चुके हैं।
हालांकि स्वामी चिन्मयानंद के अलावा भी देश में ऐसे कई नामी गिरामी चेहरे रह चुके हैं जिनकी बेगाद छवि का पर्दाफाश होने पर घिनौनी सच्चाई सामने आई है। आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ ढोंगी बाबा और उनकी गंदी करतूतों के बारे में-