नोएडा में वेलेंटाइन डे पर कार में प्रेमिका को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम में दोनों के सिर में गोली फंसी मिली है। वहीं, सुमित के परिवार का कहना कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है।
नोएडा में वेलेंटाइन डे वाले दिन शनिवार को सेक्टर-107 में गोली लगने के बाद कार में मृत मिले प्रेमी व प्रेमिका का पोस्टमार्टम शनिवार देर शाम तक हुआ। रविवार को आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दोनों के सिर में गोली फंसी हुई थी। इससे पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी।
पिस्टल लाइसेंसी न होकर अवैध थी इसलिए गोली सिर में ही फंसी रह गई। अंदर से बंद कार में युवक-युवती मृत मिले थे, युवक के हाथ में पिस्टल थी। पुलिस ने यह माना है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार कर हत्या की फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
2 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : एएनआई
दोनों के बीच वर्षों से प्रेम-प्रसंग था। लेकिन युवती का परिवार इसके तैयार नहीं था। घटना के बाद आरोप दोनों ही परिवारों की तरफ से लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस को लिखित शिकायत किसी पक्ष ने अभी नहीं दी है।
विज्ञापन
3 of 12
नोएडा में इसी कार में मिले युवक और युवती के शव
- फोटो : पीटीआई
शादी नहीं करना चाहती थी युवती
रविवार को मृतक सुमित का अंतिम संस्कार दिल्ली में जबकि युवती रेखा का नोएडा में किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच करीब एक साल पहले से अलगाव चल रहा था और युवती शादी नहीं करना चाहती थी। दिल्ली का सुमित और सलारपुर की रेखा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।
4 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : पीटीआई
रेखा ने शुरू कर दी थी सुमित से दूरी बनानी
दोनों ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई साथ की थी और बाद में रिश्ते में आ गए थे। लेकिन समय के साथ रेखा ने सुमित से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। रेखा के परिवारीजन ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी खुद सुमित से शादी नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 12
रेखा और सुमित कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
बेटी के लिए परिवार दूसरी जगह रिश्ता देख रहा था। इस बात से सुमित परेशान था। सुमित (32) पानी का कारोबार कर रहा था और जिला स्तर पर क्रिकेट भी खेलता था। वहीं रेखा सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन
6 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
13 फरवरी की शाम मिलने के बाद दोनों के मोबाइल बंद थे
सेक्टर-39 थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि 13 फरवरी शुक्रवार की शाम सुमित और रेखा जब सेक्टर-62 में मिले उसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए थे। रात को दोनों कहां रहे या फिर कार से ही शहर में चक्कर काटते रहे इसकी जांच को सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की हाथापाई के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
7 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में पुलिस यह मान रही है कि सुमित रेखा को शादी के लिए मनाने की कोशिश में लगा हुआ था। रात भर भटकने के बाद वह रेखा को छोड़ने उसके घर सलारपुर जा रहा था। इस बीच दोनों के बीच किसी बात पर सहमति नहीं बनी और झगड़ा हुआ। बौखलाए सुमित ने कार सड़क किनारे खड़ी कर पहले रेखा की हत्या गोली मारकर की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
8 of 12
रेखा और सुमित कुमार के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने कहा कि बेटी ने सभी नंबर ब्लॉक कर दिए थे
युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रेखा सुमित के बार-बार फोन और मनाने की कोशिशों से परेशान थी। उसने सुमित का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इतना ही नहीं, सुमित जिस भी दूसरे नंबर से कॉल करता, उसे भी ब्लॉक कर दिया जाता था। मई 2025 से दोनों के बीच अलगाव की स्थिति बन गई थी।
9 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेखा को सुमित का व्यवहार अजीब लगने लगा था। उसने यह बात घरवालों को बताई थी। परिवार ने समझाया तो उसने सुमित से दूरी बना ली। मई 2025 में जब रेखा ने सुमित का फोन नहीं उठाया, तो सुमित ने रेखा के भाई और जीजा को फोन कर उससे बात करवाने की गुजारिश की थी। लेकिन इसके बाद भी रेखा ने रिश्ता आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया।
10 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुमित के परिवार का कहना कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है
पुलिस को सुमित के परिवारीजन ने बताया है कि रेखा का त्रिलोकपुरी में घर आना जाना था। सुमित ने जब वाटर प्लांट लगाया तो उसका शुभारंभ उसने रेखा के साथ किया था। इसकी तस्वीरें भी सुमित के परिवार के पास हैं।
11 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दावा यह भी किया जा रहा है सुमित ने 13 फरवरी को रेखा के ऑफिस के बाहर से उसे पिक किया। दोनों इसके बाद साथ में ही कार से घूमते रहे। वहीं सुमित के भाई सचिन का कहना है कि विदेशी नंबर से सुमित की बड़ी भाभी को धमकी मिली थी। आत्महत्या करने संबंधी जो मैसेज वायरल हुआ उसे भी विदेशी नंबर से भेजा गया था। यह आत्महत्या नहीं हत्या है।
घटना को लेकर किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह प्रेम-प्रसंग का प्रकरण है जिसमें युवक ने युवती की हत्या कर खुद को गोली मार आत्महत्या की है। अन्य सभी तथ्यों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। - डीपी शुक्ला, थाना प्रभारी, सेक्टर-39।