उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिली। मथुरा के कलाकारों ने शानदार नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
2 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
मल्टीनेशनल आर्टिस्ट्स की टीम द्वारा भी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। बृहस्पतिवार सुबह से ही एक्सपो मार्ट में दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोग न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
बल्कि मेले में लगे विभिन्न स्टालों पर जाकर उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। मेले में लगे खाद्य पदार्थों के स्टाल पर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
4 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर सूचना केंद्र स्थापित किए गए थे। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे, जहां देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
बांस और प्लास्टिक से बने कपड़े अमेरिका समेत ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया में धमाल मचा रहे हैं। यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एमआईईटी से बीटेक पास योगेश सिंह बांस और प्लास्टिक की बोतल से बने वस्त्र लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
योगेश बताते हैं कि बीटेक के बाद उनकी नौकरी अमेरिका में लगी थी। नौकरी के लिए विदेश जाने के बाद उन्हें दूसरे देश की सेवा करने के बजाय देश लौटने की ठानी। यहां लौटकर उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया।
विज्ञापन
7 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में वियतनाम की संस्कृति, व्यापारिक गतिविधियां और वहां के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। मेले में वियतनाम के उत्पाद आगुतंको को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे। बुधवार को मेले पहुंचे लोगों ने वियतनाम के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।
8 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
व्यापार मेले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के धार्मिक स्थलों की झलक दिखाई जा रही है। मेले में आने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के विकास के साथ विरासत की जानकारी दी जा रही है।
9 of 11
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
इसमें अयोध्या के रामलला और उनका दरबार सहित पीतल की मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन की तरफ से भी देश के पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
10 of 11
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले
- फोटो : अमर उजाला
यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। टेक्नोलॉजी और नवाचारों के स्टार्टअप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। खासकर स्मार्ट उपकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान और औद्योगिक मशीनरी के अलावा रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक और स्मार्ट फार्मिंग समाधानों के बारे में लोगों ने जनकारी हासिल कर रहे हैं।
विदेशी बॉयर्स हो रहे आकर्षित
ट्रेड शो न केवल देसी बल्कि विदेशी बॉयर्स को भी आकर्षिक करने में सफल हो रहा है। अधिकांश एक्जीबिटर्स को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाम्बे, क्यूबा जैसे देशों से अच्छे खासे ऑर्डर्स मिल रहे हैं। इंटरनेशनल ऑडर मिलने से कारोबारी खासे उत्साहित हैं।