फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rain: बारिश ने भीषण गर्मी से दी राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव, आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, जानिए शहरों का कैसा है हाल

Mon, 23 May 2022 03:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में बारिश में सड़कों पर गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो गए थे। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश होने लगी। हालांकि तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी टूटकर गिरे हैं जिनके कारण बिजली और आवागमन प्रभावित हुआ है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 9
delhi ncr rain - फोटो : अमर उजाला
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि शहरों में बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। मेरठ तथा आसपास के जिलोें में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। बिजनौर में बारिश के कारण रात में ही बिजली चली गई। हालांकि तेज हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। यहां आंधी आने से कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में सोमवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश होने लगी, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और दिशा से चल रही हवा में नमी की वजह से यह बारिश हुई है। वहीं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

4 of 9
आंधी से बिजली हुई गुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा, मथुरा समेत पूरे बृज क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के कारण बिजली के पोल व पेड़ टूट गए और होर्डिंग उखड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मैनपुरी के बेवर में ऑटो पर होर्डिंग गिरने से एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

5 of 9
टूट कर रास्ते पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं फिरोजाबाद में एक घर पर पेड़ गिरने से चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मथुरा के राया थाना क्षेत्र में हाथरस रोड पर रोडवेज बस की छत उड़ गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा एटा जिले में सीवर लाइन धंसने से उसमें कार फंस गई।
विज्ञापन

6 of 9
हल्की बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी-फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गोरखपुर पहुंचने से शनिवार रात झमाझम बारिश हुई। करीब आधे की बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया। वहीं रविवार और सोमवार आसमान में बादल छाने से लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। वहीं वाराणसी में घनघोर बादल छा गए हैं। यहां जल्द ही बारिश के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
लखनऊ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी झेलने के बाद सोमवार का दिन लखनऊवालों के लोगों के लिए राहत लेकर आया। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में सोमवार को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। बदली और पानी का सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है और पूरे हफ्ते गर्मी से राहत की संभावना है।

झांसी में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से तेज आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान में बदरी छाई रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है।

शाहजहांपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, एक झुलसा

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सैजना निवासी जसवीर सिंह यादव (40) पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव के ही होशियार सिंह भी जसवीर के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तेज हवा के साथ बारिश होने पर दोनों लोग पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए। बिजली गिरने से जसवीर की मौत हो गई, जबकि होशियार सिंह झुलस गए। होशियार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic

अलीगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, कोहराम

अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने पंचनामा भरते हुए घटना की जानकारी ली। अतरौली तहसील के गांव दीनापुर निवासी राहुल मिश्रा 12वीं का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे वह अपनी मां व अन्य मजदूरों के साथ खेत पर ईख की फसल की निराई करने गया था तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए राहुल मिश्रा अपनी बुर्जी की छान के नीचे बैठ गए जबकि उनकी मां और अन्य मजदूर दूसरी ओर बनी झोंपड़ी में जाकर बैठ गए। तभी बुर्जी पर तेज आवाज के साथ कड़कड़ाती हुई आकाशीय बिजली गिर गई।

इसकी चपेट में आने से राहुल मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुर्जी और भूसा में आग लग गई। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग काफी डर गए। राहुल की मां व अन्य लोग तत्काल बुर्जी की ओर भागे। वहां राहुल का जला हुआ शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें