अनिल दुजाना
- फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार संबंधित ब्लॉक पर बड़ी संख्या में नामांकन करने पहुंचे। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चली। ब्लॉक पर आरओ और एआरओ की तैनाती की गई है। आज रजापुर, भोजपुर, लोनी और मुरादनगर ब्लॉक में उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी। रजापुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए काफी संख्या में उम्मीदवार नामांकन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्लॉक में भीड़ रही। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। ब्लॉक के बाहर भी उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।