फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparna Yadav Join BJP: मुलायम सिंह की छोटी बहू... संगीत से लेकर राजनीति तक, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Wed, 19 Jan 2022 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कई अन्य बड़े नेता भी शामिल रहे। उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें बीते कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं। इसकी बड़ी वजह ये थी कि वह कई अवसर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफें कर चुकीं हैं। आइए जानते हैं अपर्णा यादव के निजी जीवन, राजनीतिक जीवन और लवस्टोरी के बारे में....
विज्ञापन

2 of 8
गृहप्रवेश कार्यक्रम का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
अपर्णा यादव प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। अपर्णा 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इसी के साथ उनका सियासी सफर भी शुरू हुआ। हालांकि उस चुनाव में उन्हें रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा। अपर्णा यादव मुलायम सिंह से भी ज्यादा शिवपाल यादव के करीब रही हैं। यही वजह है कि बीते दिनों शिवपाल ने उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने के बाद टिकट की इच्छा रखने और भाजपा में शामिल न होने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

3 of 8
अपर्णा यादव
निजी जीवन और शिक्षा
अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट और मां अंबी बिष्ट हैं। उनके पिता पत्रकार रहे हैं, सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। मां लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं। अपर्णा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।

4 of 8
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala
आठ साल चला अपर्णा और प्रतीक का प्यार

मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी। अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।' 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे नामी-गिरामी लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

5 of 8
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala
प्रतीक पत्नी को देते हैं हर तरह की आजादी
अपर्णा के पति प्रतीक राजनीति से बहुत दूर हैं। जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चाहते हैं। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। अपनी पत्नी अपर्णा को प्रतीक हर तरह की आजादी देते हैं। इसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके अपर्णा यादव सुर्खियों में आ गईं थीं।
विज्ञापन

6 of 8
अपर्णा यादव
अपर्णा ने अखिलेश के दौर में यूपी सरकार को दिया था ये नाम

अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के समय में उत्तर प्रदेश सरकार को 'भोकाल मंत्रालय' का नाम भी दिया था। अपर्णा यादव समाज सेविका भी हैं। वो एक हर्ष संस्था भी चलाती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
अपर्णा यादव
अपर्णा और प्रतीक रखते हैं अलग-अलग शौक
अपर्णा और प्रतीक भी अपने अलग-अलग शौक रखते हैं। प्रतीक यादव रियल एस्टेट के बिजनेस के साथ ही बॉडी बिल्डिंग का शौक भी रखते हैं। उन्होंने लखनऊ में अपना जिम भी खोला है। वहीं अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक गायिका भी हैं। अपर्णा ने सपा के प्रचार के लिए 2017 में एक गाना भी कंपोज किया था। 
विज्ञापन

8 of 8
अपर्णा यादव - फोटो : self
योगी आदित्यनाथ को मानतीं हैं भाई
अपर्णा यादव यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई मानती हैं। दरअसल दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। यूपी के मुख्यमंत्री बनने से पहले भी अपर्णा योगी की तारीफ करती रहीं हैं। 2017 से पहले वह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भी आई थीं। सीएम बनने के कुछ समय बाद ही योगी आदित्यनाथ अपर्णा और प्रतीक यादव के साथ लखनऊ के कान्हा उपवन देखने गए थे, यहां उन्होंने गो-सेवा पर बातचीत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें