पुलिस हिरासत में आरोपी व सिम कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
एंटी ऑटो थेफ्ट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह और नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार की ने संयुक्त कार्रवाई कर मंगलवार को नाईजीरियाई नागरिक फुटबॉल कोच सिक्सटस ननाइमका ओकुमा, तिब्बती रिफ्यूजी तकल्हा नंदुक, पश्चिम बंगाल के लिट्टन दास, बुलंदशहर के आसिम खान व दिल्ली के बलराम को गिरफ्तार किया था। आरोपी नॉलेज पार्क के छात्रों को विदेशी पदार्थ और ग्रेनो में रहने वाले विदेशी को सिम बेचने आए थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 730 सिम और 20 लाख कीमत का 55 ग्राम अमेरिकी ड्रग्स (मेथाम्फेटामाइन क्रिस्टल एमडीएमए), 40 टेबलेट एमडीएमए, विदेशी बीड (गांजा) 90 बरामद किए थे। पुलिस को यह सफलता तमिलनाडू की चेन्नई पुलिस के खुलासे के बाद मिली थी। तमिलनाडु पुलिस ने एक नगालैंड की महिला हेंकिला को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। हेंकिला ने अपने चीनी दोस्त को कोरियर की मदद से बड़ी संख्या में सिमकार्ड भेजे थे। हेंकिला तिब्बती नंदुक के संपर्क में थी।