फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास के कायल हुए पीएम मोदी, बोले- अरे, आप तो मेरे कलीग हैं

Mon, 06 Sep 2021 11:46 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुहास एलवाई
पैरालंपिक खेलों में अपना कमाल दिखाकर देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले  बैडमिंटन खिलाड़ी और नोएडा के डीएम सुहास एलवाई की जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। एक नौकरशाह होने के साथ-साथ उन्होंने टोक्यो में खुद को एक बेहतरीन खिलाड़ी भी साबित किया है। सुहास के साहस और खेल प्रतिभा को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी भी खुद को उनसे बात करने से रोक नहीं पाए।
सुहास बताते हैं कि इंडोनेशियाई कोच गिगी बेलात्मा के संरक्षण में ग्रेटर नोएडा की अकादमी में प्रशिक्षण लेना बेहद काम आया। उन्होंने उन्हें तेज गेम खेलना सिखाया जिसका नतीजा यह निकला कि सेमीफाइनल में इंडोनेशियाई फ्रेंडी के खिलाफ उन्होंने अपनी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ मैच खेला। फ्रेंडी दूसरे ग्रुप में सभी को हराकर आए थे, लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल में इतना तेज गेम खेला कि फ्रेंडी संभल नहीं पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुहास यथिराज - फोटो : ANI
फाइनल में सुहास का मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर के साथ था, जिसमें लुकास ने 2-1 से जीत हासिल की। ऐसे में सुहास ने देश के लिए रजत पदक हासिल किया। इस जीत के बाद उन्हें पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
जिलाधिकारी सुहास एलवाई - फोटो : ANI

सुहास कहते हैं कि वह खुश भी हैं लेकिन स्वर्ण पदक खोने का दुख भी है। उनके जीवन में यह ऐसा क्षण था कि खुशी और दुख एक साथ नसीब हो रहा था। खुशी रजत जीतने की थी और दुख स्वर्ण पदक गंवाने का था। सुहास कहते हैं कि वह आगे की नहीं सोच रहे हैं और इस पल को जीना चाहते हैं। 
 

4 of 5
DM Suhas LY
जीत के जश्न के बीच ही प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर सुहास से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। इस बातचीत के दौरान सुहास बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि कैसे वो केरल के एक छोटे से शहर शिमोगा से निकलकर यहां तक पहुंचे और आज देश के लिए कुछ कर पाए। पीएम मोदी से उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि आईएएस बनूंगा या पैरालंपिक खेलों में पदक जीत सकूंगा, लेकिन इन सब के बाद आज मुझे देश के प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत का मौका मिला है तो मैं बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहास एलवाई - फोटो : अमर उजाला
उनकी इस बात पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया कि अरे! आप तो मेरे कलीग हैं। आप गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी हैं और सरकार से जुड़े हुए हैं। सरकार से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति मेरा सहकर्मी यानी कलीग ही तो है। पीएम मोदी की यह बात सुनते ही सुहास एलवाई ने हाथ जोड़ लिए। पीएम मोदी ने कहा कि आपके अंदर जो शारीरिक कमी थी, आपने उसे अपनी शक्ति में परिवर्तित कर लिया। ये आपका अपना पराक्रम है आपका आत्मविश्वास है। आपने आज जो करके दिखाया है, इसके लिए आपको मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई है। अब उत्तर प्रदेश आपका इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें