फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Tower: जब ट्विन टावर के ध्वस्त होने से पहले आखिरी समय में सोता मिला युवक, फोर्स के उड़े होश, और फिर...

Mon, 29 Aug 2022 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
Twin Tower - फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण से पहले खाली कराने के बाद भी रविवार सुबह एमराल्ड कोर्ट में एक युवक सोता रहा। सोसाइटी में बनी स्पेशल टास्क फोर्स को जब इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन गार्ड ने उसे बाहर निकाला। दरअसल, सोसाइटी में गौरव मेहरोत्रा के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाई गई थी। इसमें अविनाश राय, अमित अरोड़ा, सेवानिवृत्त कर्नल राजेश कश्यप, सेवानिवृत्त विंग कमांडर मोहित गर्ग, अनिल सक्सेना के अलावा नरेश केसवानी शामिल थे। सोसाइटी में 15 आवासीय टावर हैं। इनमें से हर में 44 अपार्टमेंट हैं। कुल मिलाकर करीब 2,500 निवासी रहते हैं। सोसाइटी में बहुत से लोग शुक्रवार को ही नोएडा से बाहर निकल गए थे। वहीं, कुछ लोग रविवार को आसपास की सोसाइटी में जाकर रुके, ताकि ट्विन टावर को ध्वस्त होते देख सके।  
विज्ञापन

2 of 6
Twin Tower Demolition - फोटो : अमर उजाला
टास्क फोर्स ने रविवार तड़के सोसाइटी को खाली करा ली थी। लेकिन करीब 7 बजे गार्ड ने टास्क फोर्स को टॉप फ्लोर पर एक शख्स को होने की सूचना दी। नरेश केसवानी ने बताया कि यह शख्स अपार्टमेंट के अंदर गहरी नींद में सो रहा था। किसी तरह से सुरक्षा गार्ड ने उसको जगाया। करीब सात बजे उसको अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विन टावर्स ध्वस्त - फोटो : ANI
ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद करने की होड़
नोएडा शहर के लोगों में टिवन टावर को जमींदोज होने के ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद करने की होड़ लगी रही। लोग सोसाइटी की छतों पर चढ़कर दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन पर लाइव दृश्य दिखाया। सोसाइटियों में दिनभर उत्सव का माहौल रहा।

4 of 6
जमींदोज हुए ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-39 स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी में सुबह छह बजे ही लोग आए गए थे। कई बीमार लोग भी इस पल को देखना चाहते थे। सोसाइटी में इनके रुकने की व्यवस्था की गई थी, साथ ही खाने में दाल मखनी और पनीर का इंतजाम किया गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Twin Tower Demolition - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 2:15 बजे लिफ्ट बंद कर दी गई। ऐसे में लोग 1:45 बजे ही छत पर जाकर बैठ गए थे। टावर-नौ में रहने वाली कृति सुबह से फोन करके भाई को लाइव अपडेट दे रही थी। वहीं, कुछ लोग बालकनी से टावर को गिरते देखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
घरेलू सहायिका भी पहुंची
गेझा निवासी घरेलू सहायिका प्रीति ने बताया कि एक महीने से टिवन टावर को लेकर बातचीत हो रही है। जितने भी घरों में काम करती हूं, वो लोग सिर्फ टावर गिरने के दौरान कैसा माहौल रहेगा, यही बात करते हैं। इसलिए टिवन टावर देखने आई हूं। सोसाइटी से छत से टावर को गिरते देखा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें