फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप के गांव में सन्नाटा: सुंदर भाटी गैंग का शार्प शूटर अरेस्ट, घर से मिले आठ पिस्टल; बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो

Sat, 13 Jul 2024 06:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

संदीप नागर को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने सुंदर भाटी गैंग के ही तीन सदस्य नितिन बढ़पुरा, दिनेश घंघोला, रिंकु नारौली को गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
1 of 5
साथियों संग गिरफ्तार संदीप नागर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात को ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गांव जुनेदपुर की मढ़ैया से भारी विरोध के बीच गिरफ्तार किए गए सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर अपने घर के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी को देखकर घबरा गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुलिस के पैरों में पड़ गया था। संदीप के साथ ही पुलिस ने वहीं से उसके साथी दादरी के गांव रिठौरी निवासी अशोक शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। यहां से पुलिस ने बुलेट प्रूफ कार, पिस्टल, एक लाइसेंसी रायफल, एक एयर गन बरामद की है।
विज्ञापन

2 of 5
गांव में मौजूद पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
संदीप नागर को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने सुंदर भाटी गैंग के ही तीन सदस्य नितिन बढ़पुरा, दिनेश घंघोला, रिंकु नारौली को गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया था। इनके पास से तीन पिस्टल, चार तमंचे मिले थे। पूछताछ में इन लोगों ने बताया था कि यह हथियार संदीप नागर ने ही उपलब्ध कराए थे। बरामद की गई रायफल लाइसेंसी है लेकिन यह संदीप के नाम पर नहीं है। लाइसेंस किसी और के नाम पर है। अन्य हथियार अवैध हैं। शार्प शूटर संदीप नागर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर कोतवाली प्रभारी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने व पथराव करने वाले करीब 36 ग्रामीणों को नामजद करते हुए पुलिस ने बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 5
संदीप नागर का घर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होते ही तुरंत बना लिया गिरफ्तार का प्लान
संदीप नागर की गिरफ्तारी की तयशुदा कोई योजना नहीं थी। संदीप घर पर है या नहीं यह ठीक जानकारी पुलिस को नहीं थी। शुक्रवार की रात गैंग के दो सदस्य चेकिंग के दौरान पकड़े। इनसे जब संदीप के घर पर होने की जानकारी हुई तो तुरंत ही पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया।

4 of 5
बरामद बुलेट प्रूफ कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से नितिन और दिनेश को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। दोनों के पास से तीन अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी। इन दोनों ने बताया कि जुनेदपुर मढैया गांव निवासी शार्प शूटर संदीप नागर से वह हथियार खरीदते हैं। इसी सूचना पर पुलिस देर रात ही गांव में संदीप नागर को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।। पुलिस ने जाते ही संदीप को घर में दबोच लिया था। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने संदीप को बचाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जब पुलिस ने संदीप को घर में दबोचा तो संदीप ने पुलिस अधिकारियों के पैरों में गिड़गिड़ाने लगा और अपने बचाव के लिए विभिन्न तरह के लालच अधिकारियों को देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन गांव में पसरा रहा सन्नाटा, पुरुष रहे फरार
शनिवार को गांव में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। गांव के युवा व पुरुष सभी गांव से फरार थे। पुलिस के पहरे की मौजूदगी में महिलाएं ही अपना घरेलू कामकाज करती दिखाई दी। गांव में घटना के विषय में गांव की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार करने के बाद भी घरों में तोड़फोड़ की। ग्रामीण रामवीर का परिवार एक कार्यक्रम में गया हुआ था। इसके बाद भी पुलिस ने घर में चूल्हे, चारपाई व पंखा आदि तोड़ दिए। इसके बाद नरेश, रोहतास व चमन आदि के घरों में भी नाबालिग बच्चों को बुरी तरह पुलिस द्वारा पीटा गया और घरों में तोड़फोड़ की गई। जिसके डर से बच्चे बुजुर्ग व युवा गांव खाली कर घरों को छोड़कर फरार हो गए हैं। महिलाएं घरों में डरी हुईं कामकाज कर रही है। पुलिस का पहरा गांव में अभी भी बरकरार है।

शुक्रवार की रात पुलिस ने संदीप नागर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। गिरफ्तारी के समय फायरिंग पथराव हुआ। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। - साद मियां खान, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें