देशभर में सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखा। रात में सुहागिनों ने पहले चांद और फिर पति का दीदार का व्रत खोला। सुहागिनों ने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। प्रेम के इस पर्व पर पतियों ने पत्नियों को अनोखे व महंगे उपहार दिए। कई जगह पर विशेष आयोजन भी हुआ। दोपहर में सुहागिनों ने एकत्रित होकर करवा चौथ का पूजन और अन्य रस्मों को पूरा करते हुए पति की लंबी आयुक की प्रार्थना की।
महिलाओं ने पूजा कर पतियों की लंबी उम्र की कामना की। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रात में छत पर जाकर चांद का दीदार कर व्रत खोला। पतियों ने पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। देखें करवा चौथ की कुछ चुनिंदा शानदार तस्वीरें...