गोरखपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस हुई हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
रबपुरा के एसएसआई राजकुमार चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई थी। लेकिन बस यमुना एक्सप्रेस-वे से पांच फुट नीचे अटकी थी। वहीं, बस के गेट आदि नहीं खुल पा रहे थे। इसके चलते एक्सप्रेस-वे कर्मियों आदि की मदद से गैस कटर का इंतजाम किया गया। इसके बाद जहां जरूरी था। वहीं, से बस के हिस्से का काटा गया या फिर खिड़की का शीशा तोड़ा गया। इस काम में यह भी ख्याल रखा गया कि किसी यात्री को चोट आदि न लगे। यात्रियों को बाहर निकालने में लगभग दो घंटे का समय लगा। लेकिन बस को उपर लाने में कई घंटे लगे। हादसे में जान गंवाने वाले सेना के जवान के साथ उसका एक साथी और मौजूद था। उसने बताया कि लवी कुमार अयोध्या से प्रशिक्षण आदि कर लौट रहा था।