फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो घंटे में ही पूरे शहर में फैल गई थी आग, 7:30 घंटे तक नोएडा के अलग-अलग इलाकों में उपद्रव; बवाल की कहानी

Tue, 14 Apr 2026 09:42 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर जिले में चार दिनों से सुलग रही वेतन बढ़ाने की मांग सोमवार को ज्वाला बन गई। सुबह करीब 9 बजे फेज-2 की मदरसन कंपनी से श्रमिकों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते-देखते हिंसक बन गया। यह आग करीब दो घंटे में पूरे शहर में फैल गई। सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59, 62, 63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 
विज्ञापन
1 of 33
Noida Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन में सोमवार को नोएडा में 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। इस दौरान 100 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, 20 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। झड़पों में 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 से अधिक लोग चोटिल हो गए।

दिन में उभरे श्रमिकों के असंतोष के बाद सरकार ने देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी। नए आदेश एक अप्रैल 2026 से लागू होंगे। अलग-अलग श्रेणियों में अधिकतम करीब 3000 तक का इजाफा हुआ है। यह तात्कालिक फैसला है। आगे व्यापक समीक्षा के साथ वेज बोर्ड के माध्यम से स्थायी समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया, हिंसक प्रदर्शन में 300 से अधिक कंपनियों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है।

 
विज्ञापन

3 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान बाइक और कारों में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चार दिन से जारी श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। सुबह फेज-2 में मदरसंस कंपनी के बाहर नाराज श्रमिकों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की। कई अन्य वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पूरे शहर में प्रदर्शन हिंसक हो गया। 
 

4 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कंपनी में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेज-2, एनएसईजेड के बाद सेक्टर-57, 58, 59, 62 से सेक्टर-63, 64, 65 तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए। प्रदर्शनकारी जुलूस की तरह गुजरते हुए कंपनियों के शीशे तोड़ते गए। कई कंपनियों में अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करते हुए गिरा पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेक्टर-63 स्थित मारुति कार के सर्विस सेंटर में कई वाहनों में आग लगा दी और शो-रूम में तोड़फोड़ की। दिनभर कर्मचारियों का जत्था घूमता रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं। पुलिस अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। दोपहर बाद पुलिस व पीएसी बल ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज कर श्रमिकों की भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
 
विज्ञापन

6 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर बढ़ी न्यूनतम मजदूरी
सरकार ने श्रमिकों व उद्यमियों से संवाद और औद्योगिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाई है। समिति के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त हैं। अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन विभाग) और श्रमायुक्त कानपुर इसके सदस्य हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान महिला पर लाठीचार्ज भांजती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज औद्योगिक इकाइयां बंद 
समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधि एवं उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधि भी सदस्य हैं। समिति ने नोएडा पहुंचते ही पहला निर्णय किया कि शांति व्यवस्था बनाने और स्थिति संभालने के मकसद से मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सभी औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।
 

8 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 13690 कर दी गई है यानी 2377 की वृद्धि हुई है। अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12445 से बढ़ाकर 15059 की गई है। 

 

9 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान वाहनों में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 16868 कर दी गई है। अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 13006 की गई है यानी 1693 की वृद्धि हुई है।

 

10 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सेक्टर 63 के थाने पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12445 से बढ़ाकर 14306 की गई है। कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 16025 कर दी गई है। अन्य जिलों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 12356 की गई है। अर्धकुशल श्रमिकों के लिए यह 12445 से बढ़ाकर 13591 की गई है। कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 15224 कर दी गई है।

11 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे में ही पूरे शहर में फैल हालात हुए बेकाबू गई आग
चार दिनों से सुलग रही वेतन बढ़ाने की मांग सोमवार को ज्वाला बन गई। सुबह करीब 9 बजे फेज-2 की मदरसन कंपनी से श्रमिकों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते-देखते हिंसक बन गया। यह आग करीब दो घंटे में पूरे शहर में फैल गई। 

 

12 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी को लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59, 62, 63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।
 

13 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी को लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर 2 बजे तक पुलिस के हटते ही श्रमिक टोलियों में सामने आकर प्रदर्शन करते रहे। आगजनी जारी रही। सीसीटीवी कैमरे और कांच तोड़ दिए गए। दो बजे के बाद मामला शांत होने लगा। कंपनियों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। 

 

14 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलग-अलग सेक्टरों में अराजक तत्वों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन करीब तीन बजे फिर आगजनी हुई। शाम करीब 4:30 बजे के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद रात तक शांति बनी रही।
 

15 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर और चप्पल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एहतियात के तौर पर औद्योगिक इलाकों में पुलिस बल तैनात है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सोमवार को शहर में 83 स्थानों पर 42 हजार श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। इनमें दो स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे फेज-2 इलाके में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे। 

 

16 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर और पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी-निजी वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। कंपनी में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक उग्र भीड़ ने मदरसन कंपनी के पास चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 

 

17 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद प्रदर्शन और हिंसक हो गया। कामगारों ने हाथों में लाठी-डंडों और पत्थर उठाकर पुलिस और कंपनियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों और श्रमिकों के बीच हुई झड़पों में दोनों तरफ से करीब 30 लोग चोटिल हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने फेज-2 की प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया।

18 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते फेज-2 के अलग-अलग ब्लॉक में प्रदर्शन होने लगा जिससे हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सोशल मीडिया पर श्रमिकों के उग्र होने की खबर तेजी से फैल गई।

 

19 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान रास्ता रोकते हुए प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 11 बजे तक सेक्टर-57,58, 59 समेत आसपास के सेक्टरों में प्रदर्शन शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे सेक्टर-63, 65, 67 समेत आसपास के औद्योगिक सेक्टरों में भी कर्मियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। तोड़फोड़ और पत्थरबाजी जारी रही।

 

20 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर दो बजे के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। शाम 4:30 बजे के बाद हालात समान्य हो गए। कंपनियों के बंद कराने से कामगार लौट गए। देर रात तक पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।

21 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शन के बीच इंटरनेट ठप
जिले में प्रदर्शन के बीच दोपहर में इंटरनेट ठप हो गया। बाद में भी डाटा अपलोड और डाउनलोड की स्पीड धीमी रही। सेक्टर-58 में राहगीर राजा ने बताया कि वह रास्ते में फंसे थे। इंटरनेट बंद होने की वजह से मैप से रास्ता नहीं देख पा रहा थे।

22 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गाड़ी को लगाई आग - फोटो : एएनआई
आवश्यक सेवाएं बाधित
फेज-2 समेत तमाम इलाकों में आवश्यक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। नवीन फल एवं सब्जी मंडी के कार्यों से लेकर डाकघर में भी काम प्रभावित रहा। इसके अलावा लोगों में डर का माहौल बना रहा।
 

23 of 33
नोएडा में प्रदर्शन करते श्रमिक - फोटो : एएनआई
ग्रेनो में भी हुआ प्रदर्शन
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में चल रहे प्रदर्शन की आग ग्रेनो तक पहुंच गई। नॉलेज पार्क तीन स्थित विनवन प्रेसिजन टेक्नोलॉजी के कर्मचारियों ने सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को सूचना पर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

24 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी - फोटो : एएनआई
श्रमिक न्यूनतम मजदूरी देने की मांग कर रहे थे। करीब 700 से अधिक कर्मचारियों ने गेट पर ही हल्ला बोल दिया। वहीं इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में बीपीएल कंपनी के बाहर भी हंगामा हुआ। यहां भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

25 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
टाइमलाइन 
08:00 बजे सुबह: फेज-2 में प्रदर्शन की आशंका देखकर एहतियातन पुलिस तैनात थी।
8:30 बजे: फेज-2 के सेक्टर-84 स्थित होजरी कॉम्पलेक्स और मदरसन कंपनी के पास कामगार इकट्ठा होने लगे।
 

26 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तैनात फोर्स - फोटो : पीटीआई
9:00 बजे: लाठीचार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया और कंपनियों में आग लगाई
10:00 बजे फेज-2 में जगह-जगह श्रमिकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
 

27 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पकड़ा गया प्रदर्शनकारी - फोटो : एएनआई
11:00 बजे: फेज-2 दो से बढ़ते हुए सेक्टर-63, 58, 65 समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्र में पत्थरबाजी और हिंसक झड़पें हुईं
12:00 बजे दोपहर पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए जगह-जगह किया लाठीचार्ज
 

28 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करता जवान - फोटो : पीटीआई
1:00 बजेः सेक्टर 58 में फिर भड़की हिंसा
2:00 बजेः सेक्टर-63 में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया
 

29 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करता जवान - फोटो : पीटीआई
2:30 बजेः लगभग हर जगह पुलिस ने मोर्चा संभाला
3:00 बजे: सेक्टर-63 में थाने पर पथराव और कार सर्विस सेंटर में आगजनी
04:30 बजे शाम स्थिति लगभग सामान्य हो गई।

30 of 33
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
रेड जोन (सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर)
सेक्टर-80, 81, 84, 87, 89, 83, 88, 63, 62, 57, 58, 59, 65, 68 और 15

 

31 of 33
नोएडा में कंपनी में आग लगाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
स्थिति
फेज-2 अंतर्गत सेक्टर-84 स्थिति दो निजी कंपनियों में चार दिन पहले यहीं से प्रदर्शन शुरू हुआ, यहीं सोमवार को सबसे ज्यादा तनाव रहा, इसके बाद सेक्टर 63 की तरफ और सेक्टर 15 में भी जमकर हंगामा हुआ, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई।

 

32 of 33
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
ऑरेंज जोन (तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में)
सेक्टर 92, 93, 93ए व बी, 106, 102, 110, 141, 142, 60, 61, 56, 12, 22, 62, 71, 113, 121, 14, 15ए, 1, 2, 6, 7, 8, 9, 10, 11

 
विज्ञापन

33 of 33
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
स्थिति
रेड जोन के पास के इन सेक्टरों में आवासीय, शैक्षणिक समेत कुछ औद्योगिक इलाके भी शामिल हैं जहां लोगों केने जाम से जूझना पड़ा साथ ही अव्यवस्था का सामना भी करना पड़ा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें