फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में उपद्रव के निशान: जली कारें, बिखरे पड़े शीशे, इमारतों की टूटी खिड़कियां; आजीविका का सहारा भी जलकर राख

Wed, 15 Apr 2026 02:49 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन ने गहरी चोट दी है। जली हुईं कारें और शीशे बिखरे पड़े हैं। जली हुई कार को कवर से ढक दिया गया है। इमारतों की खिड़कियां टूटी हैं। अराजक तत्वों को खदेड़ने में भी पुलिस लगी रही।
विज्ञापन
1 of 7
Noida Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा शहर में सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद मंगलवार को काम ठप रहने से कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। तोड़फोड़ से औद्योगिक इकाइयों को काफी क्षति हुई है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम उन जगहों पर पहुंची जहां हंगामा हुआ था। उन जगहों से पत्थर तो हटा दिए गए लेकिन उपद्रव के निशान साफ नजर आ रहे थे।

सेक्टर 63 स्थित कार सर्विस सेंटर पर जब टीम पहुंची तो बर्बरता साफ दिखी। दो अधजली कार तो सर्विस सेंटर के बाहर बाएं ओर खड़ी थीं। सेंटर की इमारत के शीशों में जगह-जगह टूटे दिखे। सामने खड़ीं तीन कार पूरी तरह जली हुईं थीं। लोहे के अलावा उन कार में कुछ नहीं बचा। 
विज्ञापन

2 of 7
सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सेंटर ने इन कार को कवर से ढका जरूर था। इससे आगे चलने पर आमने-सामने चार से ज्यादा इकाइयों की इमारतों में भी तोड़फोड़ के निशान दिख रहे थे। सेक्टर 65 में उस कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात दिखा जहां लाठी भांजी गई थी। सेक्टर 57 में स्थित कंपनी के गार्ड रूम का शीशे के टुकड़े अब भी जमीन पर पड़े थे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कंपनी में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेज दो में भी ऐसे ही हालात दिखे। सेक्टर 59 स्थित कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। एहतियातन यहां पर अग्निशमन वाहन भी खड़े थे। सेक्टर 58 में बैरिकेडिंग भी की गई। ऐसे ही सेक्टर 63 में भी पुलिस फोर्स गश्त करती रही। अराजक तत्वों को खदेड़ने में भी पुलिस लगी रही।

 

4 of 7
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान बाइक और कारों में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजीविका का सहारा गाड़ी जलकर राख
वहीं, जीवन यापन के लिए छह महीने पहले कार खरीदी थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। आय का जो जरिया था वह जलकर राख हो गया। अपनी ही कार के ढांचे को देख मालिक आनंद की आंखें नम थीं। मूलरूप से मैनपुरी के करहल के रहने वाले आनंद की कार भी विरोध प्रदर्शन की आग की जद में आ आई। 
विज्ञापन

5 of 7
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 63 स्थित सर्विस सेंटर में लगाई। उन्होंने बताया कि परिवार को बेहतर जीवन देने की उम्मीद में नोएडा आकर आनंद ने टैक्सी चलाने के लिए कार खरीदी थी। जिसकी किस्ते भी जारी हैं। 36 महीने तक 21 हजार रुपये की किस्ते अदा करनी हैं। किस्त समय से दी जा सकें इसके लिए दिन में लगभग 15 घंटे कार भी चलाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
एक दिन भी कार न चले तो आर्थिक संकट मंडराने लगता है। रोज की कमाई से ही घर चलता है। सोमवार को ही कार सर्विस सेंटर पर दी थी। जब सेंटर से इसकी जानकारी दी गई तो विश्वास नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
मंगलवार को सेंटर पर आकर कार देखी तो सेंटर प्रबंधन से हर्जाना दिए जाने की मांग की। जवाब में उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी का हवाला दे दिया। अब इंश्योरेंस कंपनी भी पूरा भुगतान करने से इन्कार कर रही है। कार में आग लगा देने से सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें