यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की 42वीं मंजिल से शनिवार को कूदकर इंजीनियर संभव जैन ने खुदकुशी कर ली। ऊंचाई से गिरने के कारण उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया। इसका दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। गुरुग्राम निवासी संभव (30) ने शुक्रवार को ही सुपरनोवा के एक एयरबीएनबी में चेक-इन किया था, शनिवार को चेक आउट करना था। कर्ज से परेशान संभव ने खुदकुशी से पहले पिता को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कहा था कि वह जीना नहीं चाहता।
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की खुदकुशी के मामले में पुलिस की जांच में उसके पारिवारिक और आर्थिक जीवन से जुड़े पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक संभव की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद पत्नी को समय से पहले संतान हुई थी। बच्चे और पत्नी के इलाज में करीब 35 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई है।
इसके बाद दंपती के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया था और तलाक की प्रक्रिया चलने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संभव बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित घर से निकले थे। इसके बाद वह कहां-कहां गए और किन परिस्थितियों में नोएडा पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 18
सुपरनोवा से इंजीनियर संभव जैन ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 18
नोएडा सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदने से पहले इंजीनियर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़े 3 साल पहले हुई थी संभव की शादी, छह महीने के बेटे संग अलग रहती है पत्नी
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाला संभव जैन गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। वह यहां मानेसर के सेक्टर-1 स्थित आईएमटी व्यू सीजीएचएस जीएच-52 सोसाइटी में टॉवर ए परिवार के साथ रहता था।
4 of 18
सुपरनोवा से खुदकुशी करने वाला इंजीनियर संभव जैन(फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता व अन्य लोग नोएडा रवाना हो गए। सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि संभव जैन का परिवार बीते 4-5 साल से यहां रह रहा है। संभव आईटी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
5 of 18
सुपरनोवा से खुदकुशी करने वाले इंजीनियर को बचाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभव के पिता विनय कुमार जैन भी निजी कंपनी में काम करते हैं। संभव की शादी लगभग साढ़े 3 साल पहले हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी अपने छह महीने के बेटे के साथ यहां से कहीं अलग रहती है।
विज्ञापन
6 of 18
सुपरनोवा से खुदकुशी करने वाले इंजीनियर को बचाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं गिर रहा सर... कहकर चार लोगों के सामने लगा दी छलांग
नोएडा में सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग में शनिवार को हुए हादसे के संबंध में कुछ और रोंगटे खड़े कर देने वाले विवरण सामने आए हैं। 42वीं मंजिल की बालकनी की रेलिंग के बाहर लटके सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन को बचाने के लिए एसी रिपेयरिंग स्टाफ समेत चार लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
विज्ञापन
7 of 18
सुपरनोवा में इंजीनियर की गिरकर मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वजन अधिक होने के कारण चारों की पकड़ फिसल गई। जिसके कुछ क्षणों बाद संभव ने छलांग लगा दी। चार लोगों की आंखों के सामने हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग सहम गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे कर्मचारियों की नजर बालकनी की तरफ गई।
8 of 18
सुपरनोवा में इसी जगह गिरा था इंजीनियर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने संभव को रेलिंग के बाहर लटका देखा। उसकी स्थिति देखकर कर्मचारियों ने उसे समझाना शुरू किया। उन्होंने नीचे नहीं कूदने और वापस अंदर आने के लिए कहा। उस समय वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की।
9 of 18
सुपरनोवा से इंजीनियर संभव जैन ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संभव को बचाने के लिए चार लोगों ने प्रयास किया। चारों ने उन्हें पकड़ लिया और ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान संभव देर तक रेलिंग के बाहर लटके रहे। बचाने वाले लोग लगातार समझाते रहे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान संभव ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की।
10 of 18
सुपरनोवा में किरायेदारों के लिए सख्त नियम
- फोटो : अमर उजाला
अधिक वजन होने के कारण नहीं बचा पाए लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संभव को बचाने के लिए चार लोगों ने प्रयास किया। उन्होंने उसे पकड़ लिया था और ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान संभव काफी देर तक रेलिंग के बाहर लटका रहा। बचाने वाले लोग लगातार उसे हिम्मत देते रहे। उन्होंने उसे समझाया कि वह इस तरह अपनी जान न दे।
11 of 18
युवक ने लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक इसी दौरान संभव ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। उसने बताया कि वह काफी तनाव में है और जीना नहीं चाहता। लोगों ने उसे भरोसा दिलाने और वापस ऊपर खींचने का प्रयास जारी रखा।
12 of 18
संभव जैन और सुपरनोवा बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि उसे सुरक्षित अंदर खींच लिया जाएगा। हालांकि, प्रयास के दौरान उसका वजन अधिक होने के कारण बचाने वालों की पकड़ कमजोर पड़ गई और वह उनके हाथ से फिसल गया। इसके बाद वह नीचे जा गिरा।
13 of 18
इसी सोसाइटी में रहता था मृतक संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर था मृतक संभव जैन
पुलिस के अनुसार मृतक संभव जैन गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर का रहने वाला था और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर था। वह दो अक्तूबर को दोपहर को स्पायरा बिल्डिंग में ठहरने आया था। कमरे की बुकिंग उसने एयरबीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की थी। कमरे में वह अकेला था।
14 of 18
43वीं मंजिल से कूदा संभव जैन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे कर्मचारियों की नजर बालकनी की तरफ गई। उन्होंने संभव को रेलिंग के बाहर लटका देखा। उसकी स्थिति देखकर कर्मचारियों ने उसे समझाना शुरू किया। उन्होंने उससे नीचे नहीं कूदने और वापस अंदर आने के लिए कहा। उस समय वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की।
15 of 18
सुपरनोवा में इंजीनियर की गिरकर मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
फील्ड यूनिट ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
इस हादसे के बाद पुलिस की फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बालकनी और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले संभव की गतिविधियां क्या थीं और वह किन परिस्थितियों में बालकनी तक पहुंचा।
16 of 18
नोएडा सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदने से पहले इंजीनियर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो
घटना के बाद इसके कई वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए। एक वीडियो में चार लोग संभव को बचाने और ऊपर खींचने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बिल्डिंग के नीचे मौजूद कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो से घटना के क्रम को समझने में मदद मिल सकती है।
17 of 18
सुपरनोवा में इंजीनियर की गिरकर मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
आत्महत्या के विचार आएं तो अकेले नहीं रहें
जीवन में अचानक आई आर्थिक परेशानी, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य संकट के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से टूट सकता है। ऐसे समय में उसके व्यवहार में आए बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जीवन खत्म करने की बात करे या खुद को नुकसान पहुंचाने का संकेत दे तो उसे अकेला नहीं छोड़ें।
सुपरनोवा में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
- अगस्त 2025 में 32वीं मंजिल से छात्र ने लगाई थी छलांग। छात्र मूलरूप से दिल्ली के हौजखास इलाके का रहने वाला था।
- जनवरी 2023 में 43वीं मंजिल के निर्माणाधीन हिस्से से गिरकर प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की मौत।
- जून 2023 में केरल निवासी 23 वर्षीय आईटी इंजीनियर की 35वीं मंजिल से गिरकर मौत।
- अगस्त 2025 में दिल्ली निवासी युवक की सुपरनोवा की 32वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई।