सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के घर छापे में निकले नोटों के बंडल
- फोटो : अमर उजाला
कई हाईप्रोफाइल जांच के घेरे में
सूत्रों ने बताया कि मामले में कई हाईप्रोफाइल लोग जांच के घेरे में आ गए हैं। जिन लोगों के लॉकर हैं, उनमें एक दिल्ली का चार्टर्ड अकाउंटेंट, गाजियाबाद के दो बिल्डर और एक तंबाकू कारोबारी भी शामिल है। नियमानुसार किसी बैंक या लॉकर का खाता होने पर केवाईसी करानी होती है, लेकिन यहां इस तरह के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। लॉकर के मालिक साबित नहीं कर पाए तो इसे बेनामी संपत्ति मानकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, लॉकर मालिक आयकर के रडार पर आ चुके हैं।