नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-82 कट के पास सिर और हाथ कटा महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 192 घंटे से ज्यादा पुलिस का ऑपरेशन-82 चला। बच्चों ने पैर के बिछुए को पहचाना तो आरोपी का सुराग मिला। आरोपी ने पुलिस के सामने प्रेमिका की हत्या की पूरी कहानी बताई।
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-82 कट के पास सिर और हाथ कटा महिला का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त में उलझी रही। इसके बाद सेक्टर-49 थाने से मुखबिर की कॉल से जांच को दिशा मिली। महिला के बच्चों ने बिछुआ से पहचान की, उसके बाद कानून के हाथ आरोपी तक पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेक्टर-49 के थाना प्रभारी ने एसीपी-1 प्रवीण सिंह को रात में फोन कॉल कर बताया कि एक महिला के लापता होने की सूचना है लेकिन इसकी शिकायत नहीं मिली है।
टीम महिला के घर पर पहुंची। वहां पर यह सामने आया कि प्रीति लापता है जिसके दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। आस-पड़ोस के लोगों से पुलिस को पता चला कि प्रीति की नजदीकी मोनू सिंह से है। पुलिस मोनू के घर पहुंची। यहां पर पुलिस के पहुंचने के बाद प्रीति-मोनू के रिश्ते की कड़ी जुड़ चुकी थी।
विज्ञापन
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोनू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में बच्चे सामने आए। प्रीति के बच्चों ने बताया कि उनकी मां बृहस्पतिवार से लापता है। इससे जांच फिर उलझी लेकिन मोनू नहीं मिला इससे संदेह बरकरार रहा।
विज्ञापन
3 of 13
मृतक प्रीति यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरौला गांव के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले जिसमें प्रीति के बुधवार शाम के बाद नहीं लौटने की जानकारी मिली। इसके बाद फिर मोनू पकड़ा गया। मोनू ने पहले यह बताया कि वह मैगी खिलाने के लिए सेक्टर 100 के पास लेकर गया था।
4 of 13
इसी नाले में मिला था महिला का धड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद जानकारी नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में उस बस को तलाशा जो मोनू चलाता है। पुलिस को यह बस सेक्टर-100, 104, 98 और जहां पर शव मिला उस सड़क से जाती हुई दिखी।
विज्ञापन
5 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी मोनू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू ने कबूल कर लिया जुर्म
इसके बाद अन्य जगहों की सीसीटीवी ट्रेल भी निकली। इस तरह पुलिस को कई जवाब मिल गए थे। पुलिस के मुताबिक इसके बाद पूछताछ में मोनू टूट गया और उसने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
6 of 13
इसी बस में किया प्रेमि का कत्ल, हाजीपुर चौराहे से गुजरती हुई बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेक्टर-105 में रोकी थी बस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू ने सेक्टर-105 में बस रोकने के सवाल पर जानकारी दी है कि उसने सेक्टर-100 के पास से एक पराठा और महिला के लिए मैगी बनवाई थी। यह खाने के लिए ही बस सेक्टर-105 में रोकी थी। वहां पर प्रीति ने मैगी खाई भी नहीं थी और साथ रहने का दबाव बनाने के लिए झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन
7 of 13
गड़ासा जिससे महिला की हत्या की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने बताया कि मोनू अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ प्रीति के पास रहने को तैयार नहीं था। ऐसा न करने पर प्रीति उसकी बेटियों का चाल-चलन बिगाड़ने की धमकी देती थी। इससे आरोपी परेशान हो रहा था। गड़ासा जिस से सिर व हाथ काटे उसे प्रीति के घर से ही कुछ दिन पहले चोरी से लाया था। यह गड़ासा मछली और मुर्गा काटने वाला था जिसकी वजह से धार तेज थी।
8 of 13
इसी बस में किया प्रेमि का कत्ल, सेक्टर 104 से गुजरती हुई बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद लौटा तो महिला के बच्चों को बहकाया
डीसीपी ने बताया कि मोनू हत्या और शव दो जगह फेंकने के बाद देर रात गाजियाबाद से लौटा। फिर सबसे पहले प्रीति के घर गया। उसके दो बच्चे 14 साल व 12 साल को अपने घर ले गया। बच्चों को कहा कि अगर कोई पूछे कि मां कहां हैं तो बताना कि कहीं गई हुई हैं। दिन पूछने पर ये बताना कि बृहस्पतिवार की शाम को गई थीं। यही जवाब बच्चों ने पुलिस को दिया था। बच्चों को पुलिस के पास जाने से मोनू ने रोका हुआ था। फिर मोनू बरौला में ही अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था।
9 of 13
इसी बस में की थी महिला की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसी बस होने के कारण महिला की चीख बाहर नहीं सुनाई दी
डीसीपी ने बताया कि जिस बस में महिला की हत्या कर शव काटा गया वह एसी बस थी। सभी शीशे बंद थे। सड़क से गुजरने वाले लोगों को बस के शीशे बंद होने से कोई आवाज नहीं सुनाई दी। हत्या के दौरान महिला की चीख निकली होगी।
10 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी मोनू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
192 घंटे चला ऑपरेशन-82
नोएडा जोन की पुलिस इस खुलासे के लिए लगाई गई थी। एसीपी प्रवीण सिंह ने ऑपरेशन-82 से व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें डीसीपी, एडीसीपी निर्देश जारी करने के साथ सामने आने वाले तथ्यों की निगरानी कर रहे थे। टीम में तीन एसीपी व 59 सब-इंस्पेक्टर व 50 से पुलिसकर्मी शामिल थे।
11 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी मोनू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
144 वाहन घटनास्थल के सामने से 4 घंटे में गुजरे थे
सेक्टर-82 कट जिसके सामने नाले में महिला का शव काट कर फेंका गया था उस सड़क पर पुलिस की जांच पहले दिन से केंद्रित थी। शाम 8 बजे से रात 12 बजे के बीच यहां से 144 वाहन निकले थे। इसमें यह बस इकलौती थी। इनमें संदिग्ध वाहन चालकों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई थी।
12 of 13
इसी नाले में मिला था महिला का धड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद से लौटने के बाद चार बार धुली थी बस, फॉरेंसिक टीम ने तलाशा खून
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में शव फेंकने के बाद मोनू बस लेकर सेक्टर-49 बरौला पहुंचा। जहां पर बस खड़ी करता था वहीं पर चार बार बस को धुला। लेकिन फिर भी पुलिस ने जब बस कब्जे में ली तो उसकी जांच फॉरेंसिक टीम से कराई। डीसीपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मानव रक्त के अंश मिले हैं।
कब क्या हुआ
5 नवंबर दोपहर 3:30-3:40 बजे
मोनू ने महिला को सेक्टर-49 में बुलाया। बस से दोनों साथ निकले।
शाम 6:30 बजे
सेक्टर-100 के पास में सड़क किनारे दुकान से आलू का पराठा और मैगी बनवाया।
शाम 6:58 बजे
बस सेक्टर-98 चौराहे से बाएं सेक्टर-105 की तरफ मुड़ी। पेट्रोल पंप के पहले बाएं मुड़ी। बस रोक आरोपी पराठा खाने लगा और महिला को मैगी दी। दोनों के बीच झगड़ा शुरू।
शाम 7:30 बजे
सेक्टर-105 में आरोपी ने महिला की बस के अंदर रखे गड़ासे से झटके से गला काट कर हत्या की।
रात 8:00 बजे
धड़ सेक्टर-82 कट के सामने नाले में फेंका और बस वापस उसी रूट पर ली। लाइट बंद कर डिपर जलाते हुए ले गया।
रात 10:00 बजे
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में पहुंचा। सिर और हाथ पर कई बार टायर चढ़ाकर कुचला। रेलवे लाइन पर फेंका।
रात 12.00 बजे: वापस सेक्टर-49 बस लेकर आरोपी लौटा। रात में कई बार बस धुली।
नोट: पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर