फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Labour Protest Timeline: सुबह 9 बजे मदरसन से शुरू हुआ बवाल, 12 बजे उग्र हुए कर्मी; 4.30 तक जला नोएडा

Mon, 13 Apr 2026 10:47 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे फेज-2 इलाके में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे। श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी-निजी वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
1 of 9
Noida Labour Protest - फोटो : अमर उजाला
बीते चार दिनों से सुलग रही वेतन बढ़ाने की मांग सोमवार को ज्वाला बन गई। सुबह करीब 9 बजे फेज-2 की मदरसन कंपनी में श्रमिकों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते देखते हिंसक बन गया। करीब दो घंटे में शहर के अलग-अलग इलाकों में श्रमिकों के प्रदर्शन शुरू हो गए। सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59,62,63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर 2 बजे तक पुलिस के हटते ही श्रमिक टोलियों में सामने आकर प्रदर्शन करते रहे। कई जगह आगजनी जारी रही। इस बीच कंपनियों में पत्थरबाजी हुई। सीसीटीवी कैमरे और कांच तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

2 of 9
सेक्टर 63 में जली कारें - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 4:30 बजे के बाद हालात सामान्य हुए
दो बजे तक बाद मामला धीरे-धीरे शांत होना शुरू हुआ। तब तक पुलिस सख्त कदम उठाने लगी थी। कंपनियों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। अलग-अलग सेक्टरों में अराजक तत्वों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच कंपनियों में तोड़फोड़ और पुलिस-कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। हालांकि तीन बजे फिर कई स्थानों पर आगजनी और प्रदर्शन हुए। शाम करीब 4:30 बजे के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद रात तक कहीं हिंसा या आगजनी नहीं हुई। हालांकि शहर के औद्योगिक इलाकों में पुलिस बल तैनात है। 
संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 9
सेक्टर 57 के पास पुलिस के उपर लोगों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने चलाई लाठी - फोटो : अमर उजाला
श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे फेज-2 इलाके में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे। श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी-निजी वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। कंपनी में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी होने लगी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंची। तब तक उग्र भीड़ ने मदरसन कंपनी के पास चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन और हिंसक हो गया। कामगारों ने हाथों में लाठी-डंडों और पत्थर उठाकर पुलिस और कंपनियों पर हमला कर दिया।

4 of 9
सेक्टर 57 के पास पुलिस के उपर लोगों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने चलाई लाठी - फोटो : अमर उजाला
झड़पों में 30 लोग चोटिल
पुलिसकर्मियों और श्रमिकों के बीच हुई झड़पों में दोनों तरफ से करीब 30 लोग चोटिल हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने फेज-2 की प्रमुख सड़को पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते फेज-2 के अलग अलग ब्लॉक में प्रदर्शन होने लगे। जिससे हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सोशल मीडिया में श्रमिकों के उग्र होने की खबर तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

5 of 9
नोएडा में उग्र प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कंपनियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी 
सुबह 11 बजे तक सेक्टर-57,58, 59 समेत आसपास के सेक्टरों में प्रदर्शन शुरू हो गया। वहीं दोपहर 12 बजते ही सेक्टर-63, 65, 67 समेत आस पास के औद्योगिक सेक्टरों में भी कर्मियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कंपनियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी जारी रही। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। आला अधिकारियों ने ऐसे घटनास्थलों का निरीक्षण किया। शाम 4: 30 बजे के बाद हालात समान्य हो गए। कंपनियों के बंद कराने से कामगार लौट गए। देर रात तक पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

6 of 9
नोएडा में कंपनी में आग लगाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
फेस-2 में सबसे ज्यादा रहा तनाव
विरोध प्रदर्शन का केंद्र फेज-2 इलाका रहा। यहां सबसे ज्यादा तनाव रहा। यहीं चार दिनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस बल की तैनाती से पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
 
विज्ञापन

7 of 9
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
आवश्यक सेवाएं हुईं बाधित, परेशान हुए लोग
अचानक शुरू हुए प्रदर्शन से फेज-2 समेत तमाम इलाकों में आवश्यक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। नोएडा की नवीन फल एवं सब्जी मंडी के कार्यों से लेकर डाकघर में भी कार्य प्रभावित रहे। इसके अलावा लोगों में डर का माहौल बना रहा। जिसके चलते लोग अपने कंपनियों से बाहर नहीं निकले।

8 of 9
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
ग्रेनो तक पहुंचा श्रमिकों का प्रदर्शन
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में चल रहे प्रदर्शन की आग ग्रेनो तक पहुंच गई। नॉलेज पार्क तीन स्थित विनवन प्रेसिजन टेक्नोलॉजी के कर्मचारियों ने सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। श्रमिक न्यूनतम मजदूरी देने की मांग कर रहे थे। करीब 700 से अधिक कर्मचारियों ने गेट पर ही हल्ला बोल दिया। वहीं इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में बीपीएल कंपनी के बाहर भी हंगामा हुआ। यहां भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

9 of 9
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
टाइमलाइन
सुबह
8:00 बजे : फेज-2 में प्रदर्शन की आशंका देखकर एहतियातन पुलिस तैनात थी।
8:30 बजे : फेज-2 के सेक्टर-84 स्थित होजरी कॉम्पलेक्स और मदरसन कंपनी के पास कामगार इकट्ठा होना शुरू हुए।
9:00 बजे : लाठीचार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप को आग के हवाले किया, कंपनियों में आग लगाई
10:00 बजे : फेज-2 में जगह जगह श्रमिकों ने पथराव करना शुरू कर दिया, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
11:00 बजे : फेज-2 दो से बढ़ते हुए सेक्टर=63, 58, 65 समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्र में पत्थरबाजी और हिंसक झड़पें हुईं

दोपहर
12:00 बजेः पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए जगह-जगह किया लाठीचार्ज
1:00 बजेः सेक्टर 58 में फिर भड़की हिंसा
2:00 बजेः सेक्टर-63 में पुलिस की ओर से लाठी चार्ज हुआ
2:30 बजे: लगभग हर जगह पुलिस ने मोर्चा संभाला
3:00 बजे: सेक्टर-63 में थाने पर पथराव और कार सर्विस सेंटर में आगजनी

शाम
4:30 बजे स्थिति लगभग सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें