फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्स रैकेट: तीन महिलाओं के साथ ऐसे हाल में थे तीन पुरुष, छापा पड़ते ही मची भगदड़, अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान

Wed, 19 May 2021 08:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
crime news - फोटो : अमर उजाला।
नोएडा के सेक्टर-122 में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली फेज-3 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार रात को सेक्टर-122 में छापा मारकर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की महिला संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार रात को पुलिस की टीम ने सी ब्लॉक में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसमें 3 महिलाओं समेत छह लोगों को आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामली निवासी अरुण, सेक्टर-71 निवासी नरेंद्र पाल, हाथरस निवासी पुनीत, सेक्टर-122 निवासी शीला देवी, मुरादनगर गाजियाबाद निवासी नेहा और रोहिणी दिल्ली निवासी कोमल शामिल है। सरगना शीला देवी है जो अपने घर में अनैतिक कार्य करवाती है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग करीब चार-पांच महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
crime news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन में आमदनी हुई कम तो बढ़ा दिया धंधा
पुलिस को पूछताछ में शीला ने बताया कि यह लोग पहले फैक्ट्रियों-कंपनियों में काम करते थे। बाद में धीरे-धीरे अपना काम बदल दिया और सेक्स रैकेट शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में इन लोगों के पास जब पैसों की कमी हुई तो इस धंधे को और बढ़ा लिया। एसएचओ ने बताया कि इन लोगों ने हाल के दिनों में रेट भी बढ़ा दिए थे और अब 800 की जगह 1000 रुपये ले रहे थे।
 

4 of 5
sex racket
जानकार ग्राहकों को फोन पर बुलाया जाता था
यह सेक्स रैकेट पूरी तरह से परिचय पर आधारित था। इसमें किसी तरह का ऑनलाइन सिस्टम नहीं था। शीला मोबाइल से बात कर देह व्यापार कराने के लिए पुरुषों को बुलाती थी और उन्हें रेट बताती थी। यहां केवल उन लोगों को ही बुलाया जाता था जो शीला या उनके जानकार लोगों के परिचित होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
किसी अनजान शख्स की एंट्री नहीं थी। यहां काम करने वाली महिलाएं अपनी मर्जी से देह व्यापार करती थीं और इससे जो कमाई होती थी वह आपस में सभी लोग बांट लेते थे। इससे इनका खर्च चलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें