ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी की मौत के मामले की विवेचना में नया खुलासा हुआ है। चार्जशीट में मृतका के छह साल के बेटे के बयान ने हत्या और षड़यंत्र के आरोपों को मजबूती दी है। निक्की के बेटे ने पुलिस को बताया कि पापा ने मम्मी को मारा था। उनके ऊपर कुछ डाला और आग लगा दी थी।
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत के मामले में कासना कोतवाली पुलिस की विवेचना में बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट में मृतका के छह साल के बेटे के बयान ने हत्या और षड्यंत्र के आरोपों को मजबूती दी है।
पुलिस ने निक्की के बेटे के बयान को शामिल किया है, जिसमें बेटे ने कहा है कि पापा ने मम्मी को मारा, उनके ऊपर कुछ डाला और आग लगा दी। इसके बाद वह पड़ोसी की छत से कूदकर भाग गए थे।
विज्ञापन
2 of 11
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक, निक्की का 6 साल का बेटा भी घटनास्थल पर मौजूद था। उसके बयान ने पूरा मामला स्पष्ट कर दिया है। बच्चे के बयान ने पुलिस की विवेचना को ठोस आधार दिया है। कानून के जानकारों का कहना है कि बच्चे के कथन को मनगढ़ंत नहीं माना जा सकता क्योंकि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद था।
चार्जशीट के अनुसार, यह कोई हादसा नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या है। जिसे मृतका के पति विपिन भाटी, ससुर सत्वीर, सास दया और जेठ रोहित भाटी ने मिलकर अंजाम दिया है।
4 of 11
Nikki Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले में विस्तृत साक्ष्य, गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और मृतका के बेटे के बयान के आधार पर हत्या और षड्यंत्र का मामला मजबूत किया है।
विज्ञापन
5 of 11
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
22 अगस्त 2025 को मामले में कंचन जो मृतका निक्की इस मामले में कासना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फील्ड यूनिट प्रभारी और टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। निरीक्षण में पाया गया कि घर में ऐसा कोई भी चिह्न नहीं था, जिससे यह दावा सिद्ध हो सके कि गैस सिलिंडर फटा था। आरोपी विपिन को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
6 of 11
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
मौके से दूर दिखाने के लिए बनाई थी योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के पति, सास, ससुर और जेठ ने पहले से साजिश रचकर तय किया था कि घटना के दौरान वह अलग-अलग स्थानों पर मौजूद हों, ताकि यह दर्शाया जा सके कि आग लगने में उनका कोई हाथ नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के अनुसार इन आरोपियों ने प्रयास किया कि वह घटना के समय कहीं और देखे जाएं।
विज्ञापन
7 of 11
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल कर्मचारियों का बयान और उससे उठे सवाल
फोर्टिस अस्पताल की नर्स और डॉ. ने बयान में कहा कि निक्की ने बताया था कि वह गैस सिलिंडर फटने से जली है। लेकिन पुलिस ने इस कथन पर संदेह जताया, क्योंकि निक्की की उस समय की स्थिति बेहद गंभीर थी। उसके बोलने का कोई वीडियो या वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला है।
8 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सास दया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गवाहों ने बताया, सोशल मीडिया और पार्लर को लेकर होता था झगड़ा
ग्राम प्रधानों और पंचायत गवाहों ने बताया कि निक्की और उसकी बहन कंचन एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती थीं। इस बात को लेकर ससुराल वाले नाराज रहते थे। घरेलू विवाद बाद में हत्या की वजह बना।
9 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जेठ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम अधिकारी ने बताया कि निक्की के शरीर का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। उसकी मौत हाइपोवोलेमिक शॉक से हुई थी।
10 of 11
Nikki Murder Case
- फोटो : Facebook
सोशल मीडिया वीडियो भी जांच का हिस्सा
वादिया कंचन ने तीन वीडियो क्लिप और एक स्क्रीनशॉट पुलिस को दिए। उनका अवलोकन किया गया। हालांकि इसमें घटना से सीधा संबंध नहीं मिला, लेकिन इन्हें पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि समझने में महत्वपूर्ण माना गया। पुलिस ने चार्जशीट में उल्लेख किया कि यह हत्या आकस्मिक नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश थी।
इस सप्ताह जमानत याचिका हो सकती है दाखिल
चार्जशीट में सभी को हत्या का आरोपी बनाए जाने पर निक्की के पिता भिकारी सिंह ने पुलिस की जांच पर संतुष्टि जताई है। वहीं आरोपी पक्ष के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि जल्द सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।