नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया में बृजेश हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित तंवर घटना के बाद से फरार चल रहा था। वह मॉल में बाउंसर का काम करता था। इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था।
मॉल के पब लॉस्ट लेमन में बाउंसरों ने बिल के विवाद में सोमवार देर रात पार्टी करने आए परचेज मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय गार्डेन गैलेरिया में मारपीट हुई वहां अफरातफरी मची थी। इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीच बचाव करने आया और न ही किसी अन्य ने बचाया।