मथुरा के नौहझील में जनमासा में रुके दूल्हे को धमकाने के लिए सिरफिरा भाई और एक युवक के साथ पहुंच गया। उसके बाद वरमाला के वक्त भी पथराव करके खूब हंगामा किया। शिकायत के बाद भी नौहझील पुलिस नहीं पहुंची। अगर समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो सनसनीखेज वारदात रोकी जा सकती थी। एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरा वारदात को अंजाम देकर अपने मकसद में कामयाब हो गया।
उधर इस सनसनीखेज वारदात से दूल्हे का परिवार सदमे में चला गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनीश दूल्हे को भी मारने की फिराक में था और उसने हत्या की धमकी भी थी।