नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन पब में बाउंसरों ने बिल के विवाद में सोमवार देर रात पार्टी करने आए एक परचेज मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय गार्डेन गैलेरिया में मारपीट हुई वहां अफरातफरी मची थी। इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीच बचाव करने आया और न ही किसी अन्य ने बचाया। आरोप है कि बार और मॉल प्रबंधन से कोई भी शख्स बृजेश को इलाज के लिए भेजने के लिए भी आगे नहीं आया। पुलिस की टीम ने 10 घंटे से अधिक समय तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी दो आरोपी फरार हैं। जिसमें एक की पहचान हो गई है, जबकि सफेद शर्ट और काली पैंट में दिख रहे एक अन्य आरोपी की पहचान होना बाकी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बृजेश की बेरहमी से पिटाई करने वालों में वह आगे था।
विज्ञापन
2 of 9
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
अधमरा होने के बाद बाउंसरों ने कहा था इलाज करवा लेना
पुलिस के मुताबिक, बृजेश बिल लेकर पब के काउंटर पर पहुंचे। जहां बिल की रकम को लेकर उनकी झड़प कर्मचारी से हो गई। बृजेश के साथी उठकर पास पहुंचे। इतने में बार के स्टाफ ने सबको घेर लिया और धक्का देकर घसीटते हुए बार के बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 9
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गैलरी में बृजेश की पिटाई शुरू हो गई। वहां बाउंसर आ गए इस बीच बृजेश के साथी इधर-उधर हो गए। बृजेश फर्श पर गिर गए। बाउंसर समेत अन्य कर्मचारी बेहोश होने तक पिटाई करते रहे। बृजेश के बेसुध होने और हाथ पांव स्थूल होने पर बाउंसरों ने उनके साथियों से कहा इसका इलाज करवा देना।
4 of 9
मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी पूजा ने कहा मेरे सवाल का जबाव अभी नहीं मिला
बृजेश की पत्नी पूजा राय का कहना है कि घटना के दो दिन के बाद भी उनके सवाल का जवाब नहीं मिला है। किसी ने यह नहीं बताया कि सात लोग पार्टी करने गए थे तो उनके पति की ही हत्या क्यों हुई।
विज्ञापन
5 of 9
परिवार के साथ मृतक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की तरफ से भी कोई स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं दी गई। सभी लोग इस मामले में कुछ न कुछ छिपा रहे हैं
विज्ञापन
6 of 9
इसी मॉल में हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा से बिहार तक घटना की गूंज
लॉस्ट लेमंस पब में हुई इस घटना के बाद इसकी गूंज नोएडा से बिहार तक है। मृतक बृजेश राय छपरा, बिहार के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव छपरा व ससुराल भागलपुर में सन्नाटा पसर गया और घर में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
7 of 9
इसी मॉल में हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना की जानकारी मिलते ही घर व ससुराल के लोग मंगलवार को नोएडा आ गए और शव को लेकर बिहार चले गए। बुधवार को शव पहुंचते ही वहां भी मातम पसर गया।
8 of 9
murder in noida
- फोटो : अमर उजाला
सभी बार कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य : पुलिस कमिश्नर
गार्डन गैलरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में मैनेजर की हुई हत्या के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मॉल और पब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीसीपी को आदेश जारी कर मॉल के अंदर व बाहर चल रहे बार और पब की चेकिंग करने को कहा है। जारी आदेश में नोएडा के सभी बार में कार्यरत कर्मचारियों को पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मॉल, पब के आसपास बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों के शरीर पर लगे कैमरे में हर तरह की गतिविधि कैद हो जाएगी। अमर उजाला से बातचीत में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि गार्डन गैलरिया में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस इस पर गंभीर है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।