फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पानी में केमिकल डालकर करते थे दूध में मिलावट खोरी, दिवाली से पहले पकड़ा गया था कैंटर, होली से पहले आई जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 21 Mar 2021 05:23 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
पिछले वर्ष दीवाली से पहले दादरी में पकड़े गए टैंकर के दूध में मिलावट खोरी का खुलासा हुआ है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के मुताबिक दूूध में केमिकल मिलाया गया था। मिलावटखोर टैंकर से दूध निकाल लेते थे और उसकी जगह पानी में केमिकल मिलाकर डाल देते थे। खाद्य विभाग ने आरोपियों पर कोर्ट में मुकदमा चलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। अहम है कि एनसीआर में होली-दिवाली करीब आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। हर बार खाद्य विभाग अलर्ट होने का दावा करता है। इस पर भी विभाग ने मिलावटखोरी को रोकने के लिए चार टीम गठित की हैं। 

खाद्य विभाग ने 14 अक्तूबर 2020 को दादरी में आदर्श होटल के पास एक दूध से भरा हुआ टैंकर पकड़ा था। जो राजस्थान की सखी मिल्क प्रोडक्ट कंपनी का था। टैंकर से दूध निकालकर केमिकल मिलाया जा रहा था। विभाग ने दूध का सैंपल लेकर लैब में भेज दिया था। जबकि, मौके पर ही टैंकर में भरा हुआ 26000 लीटर दूध को नाले में बहाया था। साथ ही कंपनी, चालक और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब पांच माह बाद दूध के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। विभागीय अफसरों ने बताया कि दूध में केमिकल मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कंपनी से दूध का टैंकर गाजियाबाद के पिलखुआ जाता था, लेकिन आरोपी टैंकर को दादरी में लाकर दूध निकालते थे और उस दूध की जगह केमिकल युक्त पानी मिला देते थे। जिससे दूध की मात्रा पूरी हो जाती थी। विभाग के अफसरों ने बताया कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ जिला न्यायालय की एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भेजा जाएगा। इस तरह की मिलावटखोरी में कम से कम एक साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन क्रिया को खराब करता है केमिकल
विभागीय अफसरों ने बताया कि दूध में जो केमिकल मिला है। उससे पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। केमिकल के कारण सबसे अधिक पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। अगर लंबे समय तक केमिकल का प्रयोग करने पर कई और बीमारियां भी हो सकती हैं।

4 of 5
Milk - फोटो : Pixabay
होली पर मिलावटखोरों पर रहेगी नजर
त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। उसके लिए खाद्य विभाग ने चार टीमों का गठन किया है। जो होली से एक सप्ताह पहले कार्रवाई शुरू कर देंगी। पिछले साल होली पर 35 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 13 सैंपल मानकों पर फेल हो गए थे। इस बार अधिक से अधिक सैंपल लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मिलावटखोरी के वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर भी नकली पनीर बनाने व मिलावटी खोरी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में मिलावटी उत्पाद सेवन करने वाले लोगों के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की आशंका जता रहे हैं। इन वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश प्रकट करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

दूध में केमिकल मिला था। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं होली पर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है।- संजय शर्मा, अभिहित अधिकारी, खाद्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें