फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने सुसाइड नोट में लिखा: ‘जीवन में सफल न हो पाया, बच्चों माफ करना’, बेटी ने सुनी मां की आवाज लेकिन...

Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन होम्स सोसाइटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहने वाले कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता (60) ने पत्नी मृदुला गुप्ता (59) की हत्या कर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह कारोबारी का शव किचन में फंदे पर लटका मिला जबकि पत्नी का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। पत्नी के शव के पास में रस्सी बरामद हुई। उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने मृदुला की हत्या के बाद कारोबारी के खुदकुशी करने की पुष्टि की। मौके से मिले सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। घटना के वक्त कारोबारी के बेटे, बहू और बेटी भी फ्लैट में मौजूद थे। पुलिस ने बरामद सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

2 of 11
सोसाइटी में एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
फ्यूजन होम्स सोसाइटी में सपरिवार रहने वाले कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता की ईकोटेक-12 औद्योगिक क्षेत्र में लोहे की फैक्टरी है। कुछ समय से कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था। इससे उन पर काफी कर्ज हो चुका था। 

 
विज्ञापन

3 of 11
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
बेटा पुष्कर, बहू स्वाति और बेटी भी उनके साथ ही रहते थे। पुष्कर वेब डिजाइनिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुष्कर की पत्नी ने यूपी-112 पर कॉल कर सास-ससुर ने खुदकुशी करने की सूचना दी।

 

4 of 11
इसी सोसाइटी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
कर्ज के कारण नहीं कर पाए दो बेटियों की शादी
दीपक की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 36 और छोटी की 26 वर्ष है। कर्ज में डूबे होने के कारण व दोनों बेटियों का विवाह नहीं कर पाए थे। इससे कारोबारी दंपती काफी परेशान रहते थे। बड़ी बेटी घटना के दौरान घर पर नहीं थी। वह नोएडा में नौकरी करती है।

 
विज्ञापन

5 of 11
इसी सोसाइटी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
‘जीवन में सफल नहीं हो पाया, बच्चों माफ कर देना’
दो पेज के सुसाइड नोट में दीपक ने लिखा था कि ‘बच्चों मुझे माफ कर देना, मैं अपने जीवन में सफल नहीं हो पाया। काफी कर्ज हो चुका है, जिसे चुका नहीं पा रहा हूं। लोग और परिवार की तरफ से भी सहयोग नहीं मिल पा रहा।’

 
विज्ञापन

6 of 11
फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने सुनी मां की आवाज लेकिन समझ नहीं पाई
पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है। कारोबारी की बेटी ने मां के कराहने की आवाज सुनी थी। बेटी ने पुलिस को बताया कि मृदुला डिप्रेशन में रहती थी। पहले भी उनकी इस तरह की आवाज आती थीं। इसके चलते उसने आवाज को गंभीरता से नहीं लिया।
 
विज्ञापन

7 of 11
इसी सोसाइटी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
सोसाइटियों में रहने वाले कई बुजुर्ग दे चुके हैं जान
ये पहला मामला नहीं है जब किसी बुजुर्ग ने खुदकुशी कर जान गंवाई है। इससे पहले इसी वर्ष जुलाई माह में ग्रेनो वेस्ट में ही पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में 73 वर्षीय बुजुर्ग श्याम देव चौहान ने खुदकुशी की थी। जुलाई में ही थाना-113 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 10वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी।

8 of 11
घटना के बाद सोसाइटी में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2021 में 62 वर्षीय आनंद कुशवाहा ने खुदकुशी की थी। 28 जून 2021 को ग्रेनो वेस्ट की एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी में कैंसर की बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने 15 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी।

9 of 11
इसी फ्लैट में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
एक दिसंबर 2020 को ग्रेनो वेस्ट की समृद्घि ग्रैंड सोसाइटी के एक फ्लैट में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने दावा किया था कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने चाकू मारकर खुदकुशी कर ली।

10 of 11
घटना के बाद सोसाइटी में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
हैरत में थे सोसाइटी के कुछ लोग
दो साल पहले उद्यमी दीपक कुमार गुप्ता परिवार के साथ दिल्ली यहां आकर रहने लगा था। दिल्ली में भी उनका कारोबार नहीं चल पाया था। उन्होंने कई बार कारोबार बदला लेकिन घाटा होने के कारण उन्हें बार-बार कर्ज लेना पड़ा।
विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
अधिकांश लोग परिवार के बारे में अधिक नहीं जानते थे। जो लोग उन्हें जानते थे वह कारोबारी के इस कदम पर हैरत में थे। उनका कहना था कि बातों से और देखने से दीपक ऐसे नहीं लगते थे कि वह परेशान हैं, या फिर ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें