नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट पर आज सुबह 8.05 बजे लखनऊ से पहली फ्लाइट पहुंची। जिसके बाद एयपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस फ्लाइट में जेवर इलाके के किसानों का एक खास दल गया, जिन्होंने एयरपोर्ट बनाने के लिए अपनी जमीन दी थी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू हुए एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली पहली पैसेंजर फ्लाइट में उड़ान भरी। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Noida International Airport
- फोटो : PTI
एक यात्री अबरार खान ने कहा, "हम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाइट में सफर करके बहुत खुश और आभारी हैं। हमने जो सोचा था, वह आज हमारे सामने सच हो रहा है।" खान ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से पहली फ्लाइट का हिस्सा बनने का न्योता मिला था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है।
विज्ञापन
3 of 10
Noida International Airport
- फोटो : PTI
पास के ही एक गांव की रहने वाली महिला हिरा राशीद ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा, "हम पहली उड़ान का अनुभव करेंगे। यह हमारे लिए मुफ्त है और हम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।"
4 of 10
Noida International Airport
- फोटो : PTI
फ्लाइट में सवार लगभग 65 साल के एक किसान ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी 30 बीघा जमीन दी थी और वे डेवलपमेंट देखकर खुश हैं। एक और महिला यात्री ने कहा कि पहली फ्लाइट का हिस्सा बनने का मौका ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
5 of 10
Noida International Airport
- फोटो : PTI
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पैसेंजर सर्विस की शुरुआत न सिर्फ एक हवाई रूट की शुरुआत है, बल्कि एयरपोर्ट के सफर में किसानों के योगदान की झलक भी है। उन्होंने कहा, "जिन परिवारों ने देश के हित और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी ज़मीन दी, वे आज उसी मिट्टी से आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जिन हाथों ने कभी जमीन पर खेती की थी, आज उन्हीं हाथों में बोर्डिंग पास हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Noida International Airport
- फोटो : PTI
नोएडा एयरपोर्ट पर पहले दिन नन्ही 'पायलट' ने जीता दिल
नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत के पहले दिन एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची एक नन्ही बच्ची पायलट की ड्रेस में आई थी। क्यूट बच्ची को देख सभी की निगाहें इसी पर टिक गईं। बच्ची की पायलट की ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही थी।
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से किसानों की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से निकली फ्लाइट सुबह 8:05 पर जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी। इस फ्लाइट में आए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आई फ्लाइट यात्रियों को लेकर बंगलुरू के लिए रवाना हुई। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
#WATCH | Lucknow, UP: Chief Minister Yogi Adityanath interacts with farmers who contributed land for the Noida International Airport at Jewar. pic.twitter.com/QnS42H81LQ
लखनऊ से उड़ान भर नोएडा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
- फोटो : FB/Satish Mahana
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, 'आज सुबह, मुझसे पहले बोलने वाले लोगों की तरह, मैं भी यही कहूंगा कि यह न केवल एक अच्छी सुबह है, बल्कि यहां मौजूद हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खास और भावुक सुबह है। मैं सबसे पहले उन किसानों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बेहद अहम और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए अपनी ज़मीन दी, जिसे आज हम हकीकत बनते देख रहे हैं। अगर यह 10 साल पहले की बात होती, तो जेवर गांव में इस शानदार एयरपोर्ट को देखने का काम नामुमकिन होता।'
8 of 10
Noida International Airport
- फोटो : अमर उजाला
जेवर-ग्रेटर नोएडा के विधायक धीरेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "जेवर के किसान उसी ज़मीन पर बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट ले रहे हैं, जहां वे कभी अपने परिवारों के साथ खेती करते थे। यह एक ऐतिहासिक पल है।"
9 of 10
Noida International Airport
- फोटो : PTI
11,200 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी।
वर्ष 2021 में हुआ था शिलान्यास
एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी चार चरणों के पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा।