फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निक्की को रातभर पीटता था पति': बड़ी बहन की जुबानी खौफनाक कहानी, सास ने भी बाल खींच-खींचकर की थी पिटाई; Video

Sat, 23 Aug 2025 08:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना के दौरान घर में मौजूद कंचन ने अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट और आग को हवाले करने का वीडियो भी बनाया था। इस दौरान मृतका का पुत्र भी मौजूद था। शनिवार को महिला को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है। पति और मृतका की सास उसके बाल खींचकर मारपीट करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
दहेज के लिए पति ने पत्नी को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा में पत्नी की जलाकर हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया है। वहीं रूपवास गांव के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शाम चार बजे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दो घंटे तक कोतवाली का घेराव कर धरने पर बैठकर आरोपियों के मुठभेड़ की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन को समझा बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

2 of 8
ग्रेटर नोएडा के कासना थाने पर मृतक निक्की के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिज - फोटो : अमर उजाला
सैंकड़ों ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव
हाथों में जस्टिस फॉर निक्की बहन की तख्ती और बैनर लेकर 10 से अधिक बसों, कारों, ट्रैक्टर ट्रॉली, दोपहिया से 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ किसान संगठन और समाजवादी छात्र से जुड़े लोग भी साथ रहे। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली प्रभारी के कक्ष में घुसकर नारेबाज की। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी ने परिजन ने उनके जमीन पर ही बैठकर उन्हें समझाया। 
विज्ञापन

3 of 8
निक्की की बड़ी बहन कंचन - फोटो : अमर उजाला
बहन ने की फांसी की मांग
परिजन ने मांग की आरोपियों की मुठभेड़ की जाए। इस पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने उन्हें बताया कि मुठभेड़ तब होती है जब कोई पुलिस कस्टडी से या चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान प्रदर्शन करने के लिए पहुंची मृतका की बहन कंचन ने बताया कि उसकी बहन को पिछले कई दिन से परेशान किया जा रहा था। साजिश के तहत जलाकर उसकी हत्या की गई है। महिला का पति उसे पूरी रात मारपीट करता था। वह अपनी बहन को इंसाफ दिलाना चाहती है। जिस तरह से उसकी बहन तड़प तड़प कर मरी। उसी तरह से आरोपियों को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

4 of 8
निक्की की मां वसुंधरी - फोटो : अमर उजाला
मां बोली- साजिश के तहत हुई बेटी की हत्या
मृतका की मां की वसुंधरी ने बताया कि उनकी पुत्री को शादी के बाद से परेशान किया जा रहा था। आए दिन उससे मारपीट की जाती थी। कई बार पुत्री को घर बुलाया। लेकिन पंचायत के माध्यम से समझौता होने पर उसे घर भेज दिया। सास ने साजिश के तहत पुत्री की हत्या कराई है।
विज्ञापन

5 of 8
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था हत्यारोपी पति 
वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पति विपिन घटना के बाद दिल्ली जा पहुंचा था। मृतका की सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी का फोन बंद आ रहा है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये आरोपियों की तला की जा रही है। आरोपियों के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की घर में किराना की दुकान है। इसी दुकान पर आरोपी ससुर और अन्य लोग बैठते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
मृतका का जलते हुए जीने से उतरने का वीडियो वायरल
घटना के दौरान घर में मौजूद कंचन ने अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट और आग को हवाले करने का वीडियो भी बनाया था। इस दौरान मृतका का पुत्र भी मौजूद था। शनिवार को महिला को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है। पति और मृतका की सास उसके बाल खींचकर मारपीट करते हैं। साथ ही एक दूसरे वीडियो में महिला आग लगने के दौरान सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला को देखा जा सकता है कि आग में झुलसने के दौरान उसके शरीर के कपड़े भी जल जाते हैं। महिला पुरी तरह से झुलसने के बाद बदहवास हालत में जमीन पर बैठी है। वहीं एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र अविश को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।
विज्ञापन

7 of 8
पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने अपनी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर-2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से की थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था। बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। इस बीच एक कार ओर दी थी, बावजूद उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया, लेकिन आरोपी ने नहीं माने। गुरुवार शाम पति विपिन ने मृतका की सास दया के साथ मिलकर पुत्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना से पहले आरोपियों पुत्री के साथ जमकर मारपीट की थी। पुत्री को इलाज के पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। घटना के वक्त बड़ी पुत्री कंचन भी घर में मौजूद थी। उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। मामले में कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

8 of 8
थाने के बाहर निक्की का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
मृतका के पति को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतका के परिजन व अन्य व्यक्ति विवेचना में अच्छी तरह कार्रवाई कराए जाने व कार्रवाई में कोई कमी न किए जाने की मांग को लेकर थाना कासना पर आए थे। उक्त सभी व्यक्ति वार्ता उपरांत पूर्णतः संतुष्ट होकर थाना से वापस चले गए। -सुधीर कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें