फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने घोंट दिया जवान बेटी का गला: रात फोन पर कर रही थी बात, संजना को मार खुद फंदे पर झूल गया अशोक कुमार

Mon, 28 Jul 2025 10:25 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

मृतक की पत्नी के भाई योगेश कुमार ने बताया कि आशंका है कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे उसके पिता नाराज थे। देर रात संजना अपने प्रेमी से फोन पर बात करने के लिए कमरे में आई थी। इसी दौरान पीछे से उसके पिता भी आ गए। 
विज्ञापन
1 of 5
पिता अशोक कुमार और बेटी संजना - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित नई कॉलोनी में सोमवार को एक शख्स ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन की सूचना पर पहुंची कासना कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि पिता अपनी बेटी के प्रेम-प्रसंग के शक के कारण नाराज था।
विज्ञापन

2 of 5
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने बताई खौफनाक रात की कहानी
वाजिदपुर थाना जगनेर आगरा के अशोक कुमार (45) अपनी पत्नी शारदा (42), पुत्री संजना (18), पुत्र विवेक (10), प्रशांत (7) के साथ नई कॉलोनी सिरसा में पिछले चार साल से स्वयं के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह साइट-5 स्थित एक सिलाई कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत थे। पुत्री संजना भी साइट-5 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में हेल्पर थी। वह 11 साल पहले ग्रेटर नोएडा में रहने के लिए आए थे। पड़ोस में रहने वाले भाई छुबलाल अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहते है। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने के लिए घर की छत पर गए थे। रात एक बजे तक पत्नी शारदा ने अपने पति और पुत्री को छत पर ही अपने पास सोते हुए देखा था। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे जब वह छत से नीचे उतरकर आई तो देखा कि पुत्री का शव फर्श पर पड़ा है। वहीं उसी कमरे में पति का शव फंदे से लटका है। आनन-फानन में पड़ोस में रहने वाले मृतक के भाई को सूचना दी गई। इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को फंदे से उतारने व फर्श पर पड़े शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

3 of 5
बेटी संजना - फोटो : अमर उजाला
देर रात फोन पर बात करते देख हुआ विवाद
मृतक की पत्नी के भाई योगेश कुमार ने बताया कि आशंका है कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे उसके पिता नाराज थे। देर रात संजना अपने प्रेमी से फोन पर बात करने के लिए कमरे में आई थी। इसी दौरान पीछे से उसके पिता भी आ गए। उन्होंने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। इस बात को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अशोक कुमार ने गुस्से में आकर अपनी पुत्री का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुत्री की मौत से घबराएं पिता ने समाज में पुत्री की हत्या की बदनामी और जेल जाने के डर से खुद भी फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

4 of 5
पिता अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
युवती का मोबाइल लेने से बढ़ा विवाद
पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि पिता को शक था पुत्री मोहल्ले के एक लड़के से फोन पर बात करती है। इस कारण उसने घटना से पहले रविवार रात को अपना मोबाइल दो छोटे पुत्रों को रखने के लिए दिया था। वहीं पुत्री का मोबाइल खुद ले लिया था। इस कारण भी घटना से पूर्व की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी मकान में की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिजन ने नहीं दी लिखित शिकायत
परिजन ने मामले अभी पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस को घटना स्थल युवती का मोबाइल मिला है। इसमें पासवर्ड लगा होने के कारण अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वह फोन पर किससे बात कर रही थी। मोबाइल को फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। घटना स्थल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें