फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो दंपती हत्याकांड: कमलनाथ की भाभी की इंसानियत के बावजूद रोहित ने दिखाई थी हैवानियत, दी थी खौफनाक मौत

Tue, 09 Feb 2021 06:56 PM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Greno double murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 सेक्टर निवासी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी नरेंद्र नाथ (74) और सुमन नाथ (62) के हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस मुख्य आरोपी रोहित व उसके साथी सुभाष की तलाश कर रही है। रोहित गिरोह बनाकर चोरी आदि की वारदात अंजाम देता था। 
विज्ञापन

2 of 5
Greno double murder case - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि नरेंद्र के घर में नॉनवेज बनाने-शराब पार्टी, बाइक खड़ी करने व दो लाख रुपये उधार लेने वाले रोहित ने ही वारदात की साजिश रची थी। रोहित ने तीन साथियों विशन भदौरिया, देव शर्मा और सुभाष के साथ दंपती की हत्या व लूटपाट की थी। जांच में एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है। अब एक और नया खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
रोहित से दंपती को लगने लगा था डर
कुछ दिन पहले रोहित चार साथियों के साथ नरेंद्र के घर शराब पीने आया था। वहां पार्टी के बाद सभी चले गए, लेकिन जब नरेंद्र छत पर सफाई करने पहुंचे तो दो युवक वहां मिले थे। पूछने पर आरोपियों ने कहा कि उनका कुछ सामान यहां रह गया है। इसके बाद से नरेंद्र को रोहित से डर लगने लगा था। उन्होंने सुमन व अन्य परिजनों से भी इसका जिक्र किया था। इस कारण सुमन नाथ ने रोहित को फटकार भी लगाई थी।
 

4 of 5
नरेंद्र नाथ और सुमन नाथ - फोटो : जेपी शर्मा
सुमन की इंसानियत के बावजूद दिखाई हैवानियत
डीसीपी ने बताया कि नरेंद्र की हत्या के बाद आरोपियों ने खटखटाकर सुमन के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान काफी धक्का मुक्की की गई। सुमन ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उनसे कहा कि पानी चाहिए। सुमन आरोपियों से काफी नाराज थी, लेकिन वह पानी लेने चली गई। जब वह लौटी तो उन्होंने देखा कि रोहित कमरे के काफी अंदर आ चुका है। इसका उन्होंने विरोध किया तो रोहित ने गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दंपती का घर - फोटो : amar ujala
खुलासे की खबर पर थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
दंपती हत्याकांड की खबर सुनने के बाद दंपती का बेटा रोहित, बहू निधि, बेटी प्रीति और दामाद जतिन आदि ने गिरफ्तार आरोपी देव शर्मा व पुलिस से पूछताछ की। उन्होंने बरामद सामान की पहचान की। परिजनों से खुलासे के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी नहीं देखे थे। पुलिस ने हमें खुलासे की जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें