फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो दोहरा हत्याकांड: बेटी ने देखा बुरा सपना तो पति के साथ पहुंची ग्रेनो, किस हाल में थे शव, पूछते ही फफक पड़ी बहू

Sat, 06 Feb 2021 10:12 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
Greno double murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके में स्थित अल्फा-2 में अकेले रह रहे नरेंद्र नाथ (72) की गला दबाकर और पत्नी सुमन नाथ (64) की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। नरेंद्र मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई हैं। घर में सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। ऐसे में लूटपाट के लिए हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, लूटी गई रकम व आभूषण की जानकारी नहीं हो पाई है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने देखा बुरा सपना तो पति के साथ पहुंची ग्रेनो
नरेंद्र की बेटी ने बृहस्पतिवार रात बुर सपना देखा तो नींद खुल गई इसके बाद से ही वह माता-पिता से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। संपर्क न होने पर उसने पति को सपने की बात बता इसके बाद दोनों करीब सात बजे सरिता विहार से ग्रेनो पहुंच गए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार के बाद दाम जतिन ने बताया कि सुमन के लिए उन्होंने चिकित्सक से सलाह ली थी। चिकित्सक ने कुछ परीक्षण आदि कराने को कहा था। इसके लिए सास-ससुर को शुक्रवार को घर दिल्ली जाना था। उनसे बात नहीं पर उन्होंने रोहित से संपर्क किया। रोहित ने बताया कि उनके माता-पिता के घर पर नेटवर्क की समस्या है कुछ देर बाद कॉल लग जाएगी, लेकिन प्रीति ने जब जतिन को सपने की बात बताई तो वह तुरंत ग्रेनो के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से आने के बाद ससुर ने ग्रेनो में सिगरेट की फैक्टरी भी लगाई थी। 
 

4 of 6
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
किस हालत में थे शव, पूछने पर फफक पड़ी बहू
बेटे रोहित ने बताया कि पिता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई थे। हालांकि कई वर्षों से कमलनाथ का उनके यहां आना नहीं हुआ था। पूछताछ के दौरान जब उनसे पूछा गया कि दंपती के शव किस हालत में थे तो यह बताते हुए रोहित की पत्नी निधि फफक पड़ीं।
 
विज्ञापन

5 of 6
दंपती का घर - फोटो : amar ujala
एक घंटे ढूंढने के बाद मिला नरेंद्र का शव
सुमन का शव मिलने और घर का सामान बिखरा पड़ा देखने के बाद बेटी और दामाद नरेंद्र को ढूंढने लगे। पुलिस भी नरेंद्र की तलाश में जुट गई। लगभग एक घंटे बाद नरेंद्र का शव बेसमेंट में बने कमरे के स्टोर में मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरेंद्र नाथ और सुमन नाथ - फोटो : जेपी शर्मा
परिचित पर वारदात करने की आशंका
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह का कहना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। सुमन ने रात 10:50 बजे बेटी को फोन कर शराब पार्टी की जानकारी दी थी। आशंका है कि नरेंद्र ने किसी परिचित को घर बुलाया था। परिचित और उसके साथियों पर ही वारदात का शक है। हालांकि, कुछ लोगों को ब्याज पर रुपये देने की बात भी सामने आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें