फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई नरेंद्रनाथ और सुमन की निर्मम हत्या!

Sat, 06 Feb 2021 10:46 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
Greno double murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके में स्थित अल्फा-2 में अकेले रह रहे नरेंद्र नाथ (72) की गला दबाकर और पत्नी सुमन नाथ (64) की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। नरेंद्र मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई हैं। घर में सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। 
 
विज्ञापन

2 of 8
नरेंद्र नाथ और सुमन नाथ - फोटो : जेपी शर्मा
वहीं, जानकारी मिली है कि नरेंद्र नाथ को मजदूर व रेहड़ी पटरी वालों को उधार रुपये देना और खाना खिलाने आदि का शौक था। वह इन लोगों के साथ शराब भी पी लेते थे। बृहस्पतिवार रात पत्नी सुमन की मोबाइल पर बेटी से बात हुई तो उन्होंने शिकायती लहजे में नरेंद्र की शराब पार्टी करने की जानकारी दी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : जेपी शर्मा
पुलिस के अनुसार, मौका ए-वारदात से मिले साक्ष्य और पड़ताल में सामने आए तथ्यों से आशंका है कि नरेंद्र का लोगों को बुलाकर शराब पीने का शौक जानलेवा साबित हुआ। जिन लोगों को रुपये उधार या ब्याज पर दिए गए, उन लोगों ने ही नरेंद्र के साथ शराब पीने के बाद दंपती की हत्या कर दी। 
 

4 of 8
दंपती का घर - फोटो : amar ujala
दंपती के घर में जिस भी व्यक्ति ने प्रवेश किया। यह उनका परिचित था। कोई भी ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिसमें घर में प्रवेश के लिए जोर जबरदस्ती की गई हो। बिरोंडी गांव के एक व्यक्ति को नरेंद्र ने 15 लाख रुपये उधार थे। ये रुपये ब्याज पर दिए जाने की जानकारी मिली है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर मिले बर्तन - फोटो : जेपी शर्मा
इसके अलावा अन्य लोगों को भी उधार व ब्याज पर रूपये देने की बात सामने आई है। कुछ माह पहले शराब के लिए बाहरी लोगों के दंपती के घर अक्सर आने की सूचना मिली थी। दंपती के मोबाइल भी घर से गायब है।
 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने की सुमन की प्रशंसा
दोहरे हत्याकांड से सोसाइटी के लोग हैरत में हैं। कोई सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है तो कोई दंपती के व्यवहार की प्रशंसा कर रहा था। लोगों ने बताया कि सुमन लोगों को निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं। पूरे कोरोना काल में उन्होंने सेक्टर ही नहीं, दूरदराज लोगों को भी योग के प्रति जागरूक किया था। 
 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मोजर बेयर कंपनी के साथ ही ग्रेनो में आकर बसे
कमलनाथ के भांजे की बताई जाने वाली मोजर बेयर कंपनी वर्ष 2002 में ग्रेनो में स्थापित हुई थी। नरेंद्र भी परिवार के साथ इसी समय आकर बसे थे। नरेंद्र के बेटे रोहित के एक मित्र ने जानकारी दी है कि रोहित ने भी मोजर बेयर कंपनी में काम किया था। हालांकि, नरेंद्र पर कंपनी में कोई जिम्मेदारी थी या नहीं या फिर रोहित ने किस पद पर काम किया था इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मोजर बेयर में सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, सोलर प्लांट बनते थे। कंपनी बंद हो चुकी है। अधिकारों की मांग को लेकर मोजर बेयर से जुड़े कर्मचारियों ने भी लंबे समय तक प्रदर्शन किया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी बोले- ठोस सुराग मिले, जल्द होगा खुलासा
डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि वारदात के संबंध में ठोस सुराग मिल गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ बैठकर शराब पीने, उधार रुपये लेने वालों पर ही शक की सुई घूम रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र की हत्या गला दबाकर व सुमन नाथ की गोली मारकर की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें