ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक बस हादसे में नौ यात्री जिंदा जल गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। आग लगने की चपेट में आने से 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। 20 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। बस चालक और परिचालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
1 of 17
accident on yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात दर्दनाक घटना हुई। दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण आग लग गई। बस में सवार नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बस चालक और परिचालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगा है। एक यात्री ने एफआईआर दर्ज कराते हुए पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है।
विज्ञापन
2 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात हुई इस घटना में 20 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर BR32PA8647 वाली बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी, तभी जेवर पुलिस स्टेशन इलाके में एक्सप्रेसवे पर 33-किमी माइलस्टोन के पास उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिसकर्मी, एक रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल प्लाजा पर तैनात एक फायर टेंडर और चार अन्य फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
4 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान 20 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है। जब पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारी धुएं के बीच बस के अंदर गए तो नौ लोग मृत पाए गए; ऐसा लगता है कि उनकी मौत जलने या दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
5 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बस के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम में चिंगारी या धमाके की वजह से इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लग गई होगी, जिसके बाद आग तेज़ी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि वे मारे गए नौ लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : IANS
पुलिस ने एक बयान में कहा, "संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और ड्राइवर व कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के सही इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
7 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
'मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे'
यात्री सुनील कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद, निवासी मोहल्ला खुशीपुरा, थाना राठ, जिला हमीरपुर ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। यात्री सुनील के मुताबिक, दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस रजि० नं० BR32PA8647 द्वारा राठ जाने के लिए सवार हुआ था। बस में करीब 30-35 यात्री मौजूद थे।
8 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : IANS
रात में करीब 23.30 बजे बस जैसे ही नोएडा से आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे किलोमीटर 33 के पास पहुंची, तभी बस के केबिन से जलने की बदबू आने लगी। बस में सवार कुछ यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और परिचालक को दी, लेकिन चालक ने इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर दिया।
9 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
आरोप है कि चालक ने बस को तत्काल रोककर उसकी जांच नहीं की। चालक और परिचालक अपने केबिन में बीड़ी/सिगरेट पीते रहे। कुछ ही समय बाद ड्राइवर सीट के पास से अचानक तेज आग की लपटें निकलने लगीं।
10 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : ANI
यात्री सुनील ने आरोप लगाया कि यात्रियों ने शोर मचाकर चालक से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक और परिचालक सवारियों को धमकाने लगे। 'मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे।' तब तक आग तेजी से बस के चारों ओर फैल गई और बस के अंदर धुआं भर गया।
11 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : ANI
यात्री ने एफआईआर में बताया कि बस रुकने के बाद मैंने और अन्य यात्रियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया। न निकल पाए तो मैं और कई अन्य यात्री बस से कूदकर बाहर निकले, कुछ यात्री आग और धुएं के कारण बस के अंदर ही फंस गए।
12 of 17
Accident on Yamuna Expressway
- फोटो : अमर उजाला
आग से कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल जेवर ले जाया गया। इस दौरान नौ लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
13 of 17
Accident on Yamuna Expressway
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक मृतकों में दो लोगों की पहचान हुई है। देवेंद्र भारद्वाज (60) हिसार हरियाणा के रहन वाले थे और हरिशरण गुप्ता (55) उरई के रहने वाले थे। देवेंद्र भरद्वाज की पत्नी रेखा भारद्वाज अभी आरोग्य अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज जारी है।
14 of 17
accident on yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बताया जा रहा है राज कल्पना ट्रैवल्स का मालिक मूलरूप से मध्यप्रदेश छतरपुर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गई।
15 of 17
हादसे में बची युवती
- फोटो : ANI
यात्रियों की आपबीती
एक महिला यात्री ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जागने पर उसने देखा कि वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी। उसने अपना कोई सामान नहीं उठाया, यहां तक कि जूते भी नहीं पहने, बस अपना फोन लेकर बाहर निकल आई। इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे। उसे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने उसे बाहर खींचा। इसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा, चारों तरफ धुआं ही धुआं था।
16 of 17
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला यात्री ने बताया कि बाहर निकलना बहुत मुश्किल था क्योंकि इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अंदर फंसे लोग दम घुटने से परेशान थे। बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर बाहर निकल सके। कई लोगों की जान चली गई। उसके पीछे भी काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि वह खुद भी काफी देर से बाहर निकल पाई थी।
एक अन्य यात्री ने बताया कि जब मैं सो गया था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।