ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको सिटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह राजकुमार ममतानी (69) ने 19 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ने खुदकुशी से पहले पत्नी के पैर छूकर कहा कि कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना। बुजुर्ग लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी दो बेटियां दिल्ली में रहती हैं और बेटा मुंबई में रहता है।