फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर मर्डर में बड़ा खुलासा: सोने का कड़ा-चेन और हाथ में हीरे की अंगूठी, बीयर पीते-पीते रची गई साजिश

Thu, 24 Oct 2024 06:34 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की दोस्तों ने कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि एक साथ बीयर पीने के बाद प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट व अन्य जेवरात और नकदी लूटी और फिर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
1 of 6
दादरी में प्रोपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में अब गाजियाबाद पुलिस टीम मामले की जांच करेगी। ग्रेटर नोएडा जोन के दादरी कोतवाली पुलिस की ओर से जांच को गाजियाबाद पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में मंगलवार की शाम को प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी दोस्त सात घंटे तक कार में शव लेकर घूमते रहे थे। रात में दादरी क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के समीप मुख्य सड़क से अंदर झाड़ियों में उन्होंने कार में आग लगाकर शव जला दिया, ताकि लोगों को यह हादसा लगे। गोविंदपुरम स्थित एक आरोपी के मकान में विशाल राजपूत और जीत चौधरी ने प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव के साथ बैठकर बीयर पी थी। इसके बाद आरोपियों ने मकान से कुत्ते का पट्टा उठाया और गला घोंटकर संजय यादव की हत्या कर दी। 

विज्ञापन

2 of 6
Ghaziabad Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
सात घंटे तक लाश के संग घुमते रहे दोनों
आरोपियों ने इसके बाद संजय के शव को उसी की फॉर्च्यूनर कार में डाला। वे सात घंटे तक कार में शव लेकर इधर-उधर घुमाते रहे। आरोपी कार को लेकर गाजियाबाद के गोविंदपुरम से करीब 31 किलोमीटर दूर दादरी क्षेत्र में नगला नैनसुख गांव के समीप पहुंचे और कार को मुख्य सड़क से अंदर झाड़ियों की तरफ ले गए। यहां आरोपियों ने कार में आग लगाकर संजय यादव का शव भी उसमें जला दिया। घटना के समय संजय का शव चालक सीट पर मिला था, ताकि लगे गाड़ी में आग जलने पर चालक जिंदा जल गया। आरोपियों का मकसद घटना को हादसे का रूप देना था। 
विज्ञापन

3 of 6
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
कराया जा सकता है सीन रिक्रिएशन
आरोप था कि संजय के हाथ में सोने का कड़ा, गले में सोने की चेन, हाथ में हीरे की अंगूठी आदि देखकर उनकी नीयत खराब हो गई थी। दोनों को अंदेशा था कि संजय की कार में काफी नगदी भी रखी होगी। इसके बाद दोनों ने संजय की हत्या की थी। शव को कार में जलाने के बाद ज्वेलरी को बेचने के लिए गाजियाबाद में किसी ज्वेलर के पास गए थे, लेकिन दादरी कोतवाली पुलिस ने पहले ही आरोपियों को धर दबोचा था। आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर भी लेने के साथ सीन रिक्रिएशन कराया जा सकता है।  

4 of 6
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
एक दिल्ली तो दूसरा है राजस्थान का रहने वाला
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल राजपूत निवासी कन्हैया नगर इंद्रलोक दिल्ली और जीत चौधरी निवासी हथनी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई हैं। इस समय दोनों गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम के अक्षय एंक्लेव की जैन बिल्डिंग में रहते थे। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तभी आपास में दोस्ती हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक हर समय अपने पास मोटी रकम रखते थे। साथ ही सोने के गहने भी पहनकर रखते थे।
विज्ञापन

5 of 6
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
शव को ठिकाने लगाने के लिए किया अंधेरे का इंतजार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब 4 बजे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब उजाला होने के कारण बाहर नहीं जा सके। अंधेरा होने के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को उन्हीं की फॉच्यूर्नर कार में पिछली सीट पर डाल दिया और कंबल से ढंक दिया। करीब सात घंटे तक आरोपी शव को ठिकाने लगाने की जगह तलाश करते रहे। रात करीब 11 बजे दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट पुल से छोलस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर एक डब्बे में लेकर आए थे। डब्बा भी कार में जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Property dealer murder - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह जल चुका था शव, कार से हुई पहचान
सूचना मिलने पर रात 11 बजे के बाद दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शव काफी जल चुका था। कुछ हिस्से बाकी बचे थे, लेकिन उससे पहचान करना मुश्किल था। मृतक के कपड़ों के कुछ हिस्से बचे थे। इसमें जींस का हिस्सा भी था। साथ ही जला हुआ मोबाइल बरामद हुआ। कार के नंबर और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। परिजनों ने भी पहचान की।

गाड़ी जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। पहचान होने के बाद परिजनों से पूछताछ की तो दो दोस्तों का नाम सामने आए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने घर पर हत्या करने के बाद दादरी क्षेत्र में शव के साथ कार में आग लगा दी। हत्या का यह मामला गाजियाबाद स्थानांतरित किया जाएगा। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें