नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण
- फोटो : अमर उजाला
सुपरटेक ने वर्ष 2009 में ट्विन टावर (एपेक्स और सियान) में बुकिंग लॉन्च की थी। यहां पर 600 से अधिक खरीदारों ने बुकिंग की थी, लेकिन भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े दोनों टावर किसी भी खरीदार का सपना पूरा नहीं कर सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 500 से अधिक खरीदारों को पैसा मिल चुका है, लेकिन पूरा पैसा न मिलने से खरीदार नाराज हैं। साथ ही, 59 खरीदारों को अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। इनमें से एक प्रभजोत सिंह का कहना है कि अगस्त, 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने पैसा वापस करने का आदेश दिया था, जो अभी तक नहीं मिला। दूसरी जगह फ्लैट देने का ऑफर दिया था, लेकिन वे फ्लैट लेने लायक नहीं थे।