फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Tower Demolition: 200 KM की दूरी तय कर ब्लास्ट देखने पहुंचा पांच साल का अकरम, पर रह गया ये मलाल

Sun, 28 Aug 2022 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Twin Tower Demolition - फोटो : अमर उजाला
आठ सेकेंड के अंदर नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर विस्फोट लगाकर ध्वस्त कर दिए गए हैं। 32 और 29 मंजिला दोनों इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं। टावर में जैसे ही ब्लास्ट शुरू हुए, धूल का गुबार उठना शुरू हो गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इस धूल के गुबार को देखा। आस-पास की 50 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह से धूल से पट गईं।

इस बीच एक बच्चे की जिद की कहानी आई है जो काफी चर्चा में है। यह बच्चा आगरा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर ट्विन टावर से जुड़ा एक वीडियो देखा था। इसके बाद 28 अगस्त आते ही वो परिवार से जिद करने लगा कि उसे ट्विन टावर गिरते हुए देखने हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Twin Towers demolished - फोटो : अमर उजाला
आगरा निवासी रियाज (49), पत्नी और पांच साल के पोते अकरम के साथ नोएडा पहुंचे। उनके पोते की इच्छा थी कि वह आंखों के सामने ट्विन टावर को गिरता हुआ देखे।
विज्ञापन

3 of 5
Twin Towers demolished - फोटो : अमर उजाला
पोते की इस इच्छा को पूरा करने के लिए रियाज ने 200 किमी की दूरी तय की। पत्नी और पोते को लेकर वह नोएडा पहुंचे। हालांकि उक्त क्षेत्र में आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध था। हालांकि उन्होंने दूर से इस ध्वस्तीकरण को देखा।

4 of 5
Twin Towers demolished - फोटो : अमर उजाला
रियाज का कहना है कि अकरम परिवार का लाडला है। सभी उसे बहुत प्यार करते हैं। इसलिए उसकी इस इच्छा को पूरा करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Twin Towers demolished - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हम सभी इस ऐतिहासिक घटना का गवाह बनना चाहते थे। इजाजत मिलने पर हम सभी वहां जाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें